जब परावर्तित होता है सूरज का प्रकाश

कैसे बनते हैं काले बादल

Webdunia
FILE

जब सूरज का प्रकाश किसी चीज पर पड़ता है तो कुछ प्रकाश तो परावर्तित हो जाता है और कुछ उस वस्तु द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। अगर कोई चीज ऐसी हो जो प्रकाश को पूरी तरह अवशोषित कर ले तो वह काली दिखाई देने लगती है, जबकि अनेक ठोस और चमकीली चीजें प्रकाश को परावर्तित (रिफ्लेक्ट) कर देती हैं।

विज्ञान के अनुसार काला रंग वास्तव में कोई रंग नहीं है। बल्कि जो चीज सूर्य के प्रकाश को पूर्ण अवशोषित (ऑब्जर्व) कर ले वह काली दिखती है। बरसने वाले बादलों में पानी की असंख्य छोटी बूंदें होती हैं। ये बादल काफी घने होते हैं। ये बादल सूर्य के प्रकाश को पूर्णतः अवशोषित कर लेते हैं, इसलिए बादल हमें काले दिखाई देते हैं।

काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा सा छा जाता है, क्योंकि सूर्य का प्रकाश इन बादलों द्वारा अवशोषित कर लेने से पृथ्वी तक नहीं आ पाता। प्रायः पट्टियों या टुकड़ों के रूप में चमकीले बादल हमें आसमान में दिखाई देते हैं। ये बर्फ के टुकड़े होते हैं।

FILE
बर्फ के कण प्रकाश के लिए पारदर्शक होते हैं, इसलिए शीशे की तरह प्रकाश इनमें से आरपार हो जाता है और इस तरह ये बादल हमें चमकीले दिखते हैं।

एक बात और, ये बर्फ वाले बादल धरती से बहुत ऊंचाई पर होते हैं जबकि बरसने वाले बादल धरती के बड़े नजदीक होते हैं। पहाड़ों में बादलों को नजदीक से देखा जा सकता है।

पहाड़ों में बरसने वाले बादल खाइयों में उड़ते नजर आते हैं अर्थात हम पहाड़ पर होंगे तो बादल हमें अपने से नीचे भी नजर आएंगे, जिन्हें हम नजदीक आने पर छू भी सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

सभी देखें

नवीनतम

लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाते हैं ये ईजी टिप्स, रूटीन में करें शामिल

सेहत से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद हैं इस फल के पत्ते, जानिए उपयोग के तरीके

Valentine Week List 2025 : देखिए रोज डे से वैलेंटाइन डे तक पूरी लिस्ट, सप्ताह के हर खास दिन को मनाने की ये हैं खास वजहें

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

इंदौर की बेटी आयुषी ने अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में शहर का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता की कहानी