रक्षा बंधन और विविध परंपराएं

रक्षाबंधन के बारे में विविधताएं

Webdunia
FILE

श्रावण मास में मनाए जाने वाले त्योहार रक्षाबंधन को भारत के कई भागों में श्रावणी के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को नारियल पूर्णिमा, पश्चिम बंगाल में गुरु महा पूर्णिमा तथा पड़ोसी देश नेपाल में इसे जनेऊ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

आइए जानें इसकी विविधताओं के बारे में :-

गुजरात : गुजरात में इस दिन जगह-जगह गरबा नृत्य खेला जाता है, लोग रंग-बिरंगे परिधानों से सज-धजकर गरबा खेलते हैं। साथ ही साथ लोक नाटक तथा कठपुतलियों के द्वारा भाई-बहन के आपसी प्यार का संदेश देती हुई प्राचीन कथाओं का आयोजन होता है, जिनमें लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। राखी पर्व यहां अलग ही ढंग से मनाया जाता है।

FILE
बंगाल-बिहार : बंगाल और बिहार में कुछ जगह रक्षाबंधन को मनाने का एक अनोखा तरीका है। बच्चे साधु वेश बनाकर घर-घर जाकर दक्षिणा मांगते हैं। इस त्योहार को यहां गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। गुरु के प्रति ऋण के रूप में मानकर इस दिन दान-दक्षिणा करते हैं। उच्च वर्ग के लोग गुरुओं के लिए एक बड़े भोज का आयोजन करते हैं।

दक्षिण भारत : राखी पर्व के दिन सुबह लोग समुद्र तटों पर यज्ञों में आहूती देकर जनेऊ धारण करते हैं। जनेऊ धारण करने की यह परम्परा पड़ोसी देश नेपाल में भी होती है। दक्षिण भारत में लोग इस दिन उपवास रखते हैं। ब्राह्मणों को भेजन देकर रात्रि में नए-नए मिष्ठानों द्वारा व्रत खोला जाता हैं। उसी समय संगीत तथा लोक नृत्यों का भी आयोजन होता है।

उत्तरी भारत : उत्तरी भारत में रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे मिठाई खिलाती है। भाई उसकी रक्षा का वचन लेकर बहन को उपहार देता है। इस दिन पतंगबाजी जैसा मनोरंजक खेल खेला जाता है। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी पतंगबाजी का मजा लेते हैं। भारत के कई क्षेत्रों में इस दिन बच्चे कांच से बने कंचों से भी खेलते हैं।

नेपाल : सुबह से ही लोग पशुपतिनाथ मंदिर में घर में बनाए हुए व्यंजनों का भोग लगाते हैं। नदी तटों पर लोग बच्चों का मुंडन करवाते हैं और उनके बाल नदी में बहाते हैं। गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चने देते हैं, रात में लोक नृत्यों का आयोजन कर बौद्ध भिक्षुओं से प्रवचन सुनते हैं। इस तरह नेपाल में रक्षाबंधन को कुछ अलग ढंग से ही मनाया जाता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

सभी देखें

नवीनतम

Valentine Week 2025 Celebration Ideas : भारत की ये 5 सबसे रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग मनाएं प्यार का त्यौहार

कौन हैं प्रज्ञानंद? विश्व चैम्पियन डी गुकेश को हराया, जानिए 19 साल के युवा खिलाड़ी की प्रेरक कहानी

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद

जल्दी करना है वेट लॉस तो फॉलो करें ये मैजिक रूल्स, रिजल्ट देखकर लोग करेंगे तारीफ