लैब से बाहर का साइंस

मधुमक्खी और चींटी जिम्मेदार नागरिक

Webdunia
अभी तक हमें यह तो पता था कि मधुमक्खी और चींटियाँ परिश्रम करने से जी नहीं चुराती। अब इन जीवों को देखने वाले विज्ञानियों का कहना है कि वे दोनों जीव जिम्मेदार नागरिक होने का बेहतर उदाहरण पेश करते हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने देखा कि चींटी और मधुमक्खी अपने समूह में रहने वाले दूसरे साथियों का भी पूरा ख्याल रखती हैं। मौका पड़ने पर ये दोनों ही जीव दूसरे साथी को बचाने के लिए अपनी जान भी गँवाने में संकोच नहीं करते। इस तरह की जिम्मेदारी का भाव मछलियों और जंगली भैंसों के समूह में नहीं पाया जाता।

अध्ययन करने वालों ने जब मधुमक्खी के छत्ते पर बारीकी से नजर रखी तो पाया कि उनमें एक-दूसरे के व्यवहार को नियंत्रण करने के लिए पुलिसिंग सिस्टम होता है जिसके जरिए अगर दो मधुमक्खियों में विवाद की स्थिति बनती है तो तुरंत सुलझा ली जाती है।

पुलिस व्यवस्था तो मनुष्यों के लिए भी है पर फिर भी हम कहाँ सुनते हैं। मनुष्य प्रकृति में सबसे बुद्धिमान जीव कहा जाता है पर वह क्या चींटी और मधुमक्खी की तरह व्यवहार करता है? सड़क पर, घर में, दफ्तर में और अन्य जगहों पर मनुष्य ज्यादा नियम तोड़ता रहता है। जब प्रकृति में ये नन्हे जीव अपनी जिम्मेदारी समझते हैं तो हम क्यों नहीं?

अध्‍ययन करने वाले डॉ. गार्डनर का कहना है कि समूह में रहने की भावना तो बहुत से जानवरों में होती है पर उनमें सभी अपना बचाव पहले सोचते हैं। जैसे जंगली भैंसों के समूह में हर भैंस बीच में रहना चाहती है पर चींटी और मधुमक्खियों के मन में यह बात नहीं होती। मनुष्य को इन दोनों नन्हे जीवों से भलाई का यह पाठ जरूर सीखना चाहिए।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जानें रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

महर्षि दयानन्द सरस्वती के 5 विशेष कार्य जिनके कारण रखा जाता है उन्हें याद

आंखें निकालीं, जीभ काटी, शरीर से चमड़ी उधेड़े जाने पर भी नहीं कुबूला इस्लाम, जानिए संभाजी की शूरता और बलिदान की महागाथा

हड्डियों की मजबूती से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल में बहुत फायदेमंद है व्रत में खाई जाने वाली ये चीज, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

केमिकल फ्री स्किन चाहते हैं तो इस नैचुरल फेस मास्क को आजमाएं, भूल जाएंगे पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट

सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए बहुत असरदार है ये DIY नुस्खे