समुद्री घोड़ा क्या है...

Webdunia
समुद्री घोड़ा असल में घोड़ा नहीं, बल्कि एक विचित्र प्रकार की मछली है। इसका सिर घो़ड़े के सिर से मिलता-जुलता है, इसलिए इसका नाम समुद्री घोड़ा पड़ गया। इसका शरीर कड़ा और चिकना होता है तथा पूँछ साँप जैसी होती है। यह अक्सर गर्म समुद्रों के पास समुद्री घास और छोटे-छोटे पौधों के साथ पूँछ की कुंडली बनाकर चिपका रहता है। इसकी अधिकतर आदतें मछलियों से अलग होती हैं।

समुद्र के पानी में बहती हुई किसी चीज को खाते समय भी ये अपनी पूँछ समुद्री घास से चिपकाए रहते हैं। ये सफेद पीले और लाल रंग के होते हैं। इनकी सौ से अधिक प्रजात ियाँ पाई जाती हैं। इनकी लंबाई २.५ सेमी से ३०.५ सेमी तक होती है। ये फिन का इस्तेमाल करते हुए सीधी स्थिति में तैरते हैं।

इसकी दोनों आँखें एक-दूसरे से स्वतंत्र काम करती हैं, नर समुद्री घोड़े के पेट पर कंगारू की तरह थैली होती है। मादा इसी थैली में अंडे देती है। इस थैली में ही अंडों से बच्चे बनते। अंडों से बच्चे बनने में ४५ दिन का समय लगता है। इसके बाद नर थैली खोलकर बच्चों को समुद्र में छोड़ देता है। नर समुद्री घोड़ा एक वर्ष में अंडों को तीन बार अपनी थैली में "से" सकता है। एक बार में वह इसमें पचास अंडों को रख सकता है। मादा से मिलने के बाद ५ सप्ताह में इसके पेट की थैली में अंडे तैयार हो जाते हैं। समुद्री घोड़ा केवल गर्मियों में ही दिखाई देता है। यह किसी को पता नहीं कि सर्दियों में यह कहाँ चला जाता है।

यह मछली खाने के काम नहीं आती। समुद्री घोड़े को दूसरी मछलियाँ भी खाना पसंद नहीं करतीं। इसलिए इसे शत्रुओं का खतरा कम हो जाता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या पीरियड्स से पहले आपको भी लगती है ज्यादा भूख, जानिए कारण

क्या एक वक्त ऐसा भी आएगा जब भारत 'गायब' हो जाएगा?

क्या पुरुषों को महिलाओं से अधिक पानी की होती है जरूरत, जानिए क्या है कारण

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

सभी देखें

नवीनतम

चेहरे पर बॉडी लोशन लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए कैसे करें चेहरे की त्वचा की देखभाल

स्प्रिंग में चंदन लगाने से स्किन को मिलते हैं ये फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका

आज का लाजवाब चुटकुला: 10 चिड़ियां में से 3 उड़ गईं, तो कितनी बचेंगी?

महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाएं भांग की ठंडाई का भोग, जान लें कैसे करें तैयार?

इतना बढ़िया चुटकुला आपने कही नहीं पढ़ा होगा: परीक्षा हॉल में शांति क्यों होनी चाहिए?