Hanuman Chalisa

Board Exam में 90 प्रतिशत लाने के लिए इन 5 तरीकों से करें पढ़ाई

एग्जाम में होना है सफल तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो

WD Feature Desk
Board Exam Tips
  • अच्छे मार्क्स के लिए पिछले साल के पेपर हल करें।
  • किसी चीज़ को याद करने के लिए शोर्ट नोट बनाएं।
  • कुछ समय आउटडोर एक्टिविटी या स्पोर्ट्स को दें।
Board Exam Tips : बोर्ड एग्जाम (Board Exam 2024) की तारीख काफी करीब आ चुकी है और स्टूडेंट पर पढाई का प्रेशर बढ़ता जा रहा है। भारत में बोर्ड एग्जाम बहुत महत्वपूर्ण होता है और हर बच्चा इस परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाना चाहता है। क्लास में कई तरह के स्टूडेंट होते हैं जिसमें से कुछ टोपर और कुछ बेकबेंचेर होते हैं। हालांकि 90 प्रतिशत या अच्छे मार्क्स लाने के लिए आपको एक टोपर होने की ज़रूरत नहीं है। अब सिर्फ नियमित म्हणत और डिसिप्लिन के ज़रिए भी अच्छे मार्क्स ला सकते हैं। ALSO READ: CAT, XAT और MAT में क्या अंतर? जानें पूरी जानकारी
 
कई बच्चों को बोर्ड एग्जाम में समझ नहीं आता है कि अच्छे मार्क्स के लिए पढाई कैसे करनी होती है। अच्छे एग्जाम के लिए आपका कांसेप्ट क्लियर होना चाहिए और आपको अपना सब्जेक्ट समझ आना चाहिए। किसी भी सब्जेक्ट को रटने से आप उसे जल्दी भूलते हैं और एग्जाम के समय सही जवाब नहीं लिख पाते हैं। इसके अलावा पढाई के साथ कई ऐसी चीज़ें है जो बोर्ड एग्जाम में आपको अच्छे मार्क्स दिलवाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
 
1. शोर्ट नोट बनाएं : एग्जाम में कम समय होने के कारण आप लंबे नोट्स तो नहीं बना सकते हैं लेकिन शोर्ट नोट ज़रूर बनाएं। आप पढाई करते समय या किसी चीज़ को याद करते समय नोट्स बनाएं। लिखने की मदद से आपको चीज़ें जल्दी याद होंगी और इसके कारण स्पेलिंग मिस्टेक भी कम होगी। ऐसा करने से आपको जल्दी याद होगा। 
2. पिछले साल के पेपर : बोर्ड में अच्छे मार्क्स लाने के लिए ज़रूरी है कि आप पिछले साल के एग्जाम को हल करें। ऐसा करने से आपको पेपर का पैटर्न और कांसेप्ट समझ आएगा। साथ ही आप टाइम मैनेजमेंट भी सीखेंगे। अगर आपका सिलेबस बदला है तो भी पुराने पेपर कुछ हद्द तक मदद कर सकते हैं।
 
3. साफ सफाई से लिखें : बोर्ड एग्जाम में हैंड राइटिंग भी बहुत ज़रूरी है। अच्छी हैंड राइटिंग की मदद से आप थोड़े ज्यादा मार्क्स ला सकते हैं। अगर आपकी हैंड राइटिंग अच्छी नहीं है तो आप सफाई से लिखने की कोशिश करें। हैडिंग के लिए ब्लैक पेन का इस्तेमाल करें। अगर ब्लैक पेन इस्तेमाल नहीं कर सकते तो हैडिंग को पेंसिल से लाइन खींचकर हाईलाइट करें।
 
4. स्पोर्ट्स खेलें या बहार जाएं : अधिकतर स्टूडेंट पढाई के प्रेशर में कहीं भी आना जाना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही वह ज़्यादातर समय पढाई में ही बिताते हैं। लेकिन 1 घंटा आउटडोर एक्टिविटी या स्पोर्ट्स को देना ज़रूरी है जिससे आप एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर पाएं। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होगा।
 
5. स्टेप में प्रॉब्लम हल करें : अक्सर मैथ्स, अकाउंट, इकनॉमिक, फिजिक्स के कुछ न्यूमेरिकल सवाल में आपको स्टेप मार्किंग भी मिल जाती है। इस मौके का फायदा उठाएं और स्टेप अनुसार ही सवाल को हल करें। भले ही आपका आंसर गलत आए लेकिन आपको स्टेप के मार्क्स मिल सकते हैं। सवाल को डायरेक्ट न करें और स्टेप के अनुसार चीज़ें समझाएं। 
ALSO READ: UP में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सनी लियोनी के नाम का एडमिट कार्ड, वायरल हुई फोटो

सम्बंधित जानकारी

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख