क्या आप जानते हैं ये रोचक तथ्य

Webdunia
दुनिया रोचक तथ्यों और जानकारियों से भरी हुई है। हम पेश कर रहे हैं आपके लिए ऐसी रोचक बातें जो शायद आपको नहीं पता हो। ये रोचक जानकारियां आपका ज्ञान तो बढ़ाएंगी ही साथ ही आपको गुदगुदाएंगी।

पेश हैं रोचक जानकारी-


- जागने के 5 मिनट के अंदर आप रात में देखे गए आधे सपने भूल जाते हैं और 10 मिनट के अंदर 90 प्रतिशत सपने आप के दिमाग से गायब हो जाते हैं।

- आदमियों में महिलाओं के मुकाबले ज्यादा छोटी लिखावट पढने की क्षमता होती है जबकि महिलाएं सुनने में ज्यादा अच्छी होती हैं।

- आप पढ़ते समय जिस फ्लेवर की च्युंगम खा रहे हैं अगर परीक्षा देते समय भी उसी फ्लेवर की च्युंगम को खाएं तो आपको पढ़ी हुई चीजें आसानी से याद आ जाएंगी।

- अगर आप अपनी उम्र के 16 वर्ष पूरे कर चुके हैं तो 60 प्रतिशत संभावना है कि आप उस इंसान से मिल चुके हैं जिससे आपकी शादी होगी।

- 15 से18 घंटे भूखे रहने पर आपका सामान्य सोने और जागने वाला चक्र बदलाव के लिए तैयार हो जाता है।

अगले पन्ने पर, यहां चुराई कार तो आपकी...


- 90 प्रतिशत लोग अपने टूथब्रश पर पेस्ट लगाने के बाद उसे गीला करते हैं।

- रशियन टीवी पर एक गेम शो में आपको एक कार चुराने के लिए कहा जाता था और अगर आप अगले 35 मिनट तक पुलिस की गिरफ्त में आने से बचे जाते हैं तो चुराई हुई कार आपकी हो जाती थी।

- दुनिया के सबसे बडे स्पर्म बैंक ने 2011 में लाल बालों वाले लोगों के स्पर्म लेना बंद कर दिया था, क्योंकि लोगों को लाल बाल वाले बच्चे नहीं चाहिए थे।

- सारी रात जागकर बिताने पर आप 161 कैलोरी जला देते हैं।

- रात में देर तक जागने वाले लोग जल्दी सोने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा इंटेलीजेंट होते हैं।

अगले पन्ने पर, क्या होता है कम खाने से...

- अगर आप इंसोमनीयां यानी नींद ना आने की बीमारी से ग्रस्त हैं तो काफी संभावना है कि आप के बचपन में आपके स्लीप पैटर्न में बार-बार खलल पड़ा हो।

- कम खाने से आपकी उम्र बढ़ने की गति कम हो जाती है और आपकी उम्र लंबी होती है।

- अगर आप अलार्म की धुन वही रखें जो कि आपके मोबाइल की रिंगटोन है तो आपको उठने में आसानी होगी।

- सच बोलते वक्त हाथ के मूवमेंट्स ज्यादा होते हैं जबकि झूठ बोलने पर हाथ एक ही जगह पर बने रहते हैं।

- 93 प्रतिशत छात्र ऑनलाइन रिसर्च करते हैं बजाय लाइब्रेरी में।

- 80 प्रतिशत लोग अपनी भावनाएं छुपाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें यकीन होता है कि लोग उनके दर्द को समझ नहीं पाएंगे।

- ट्वीटर का होम बटन एक बर्ड हाउस है। जब आप इसे ज्वाइन करते हैं तब आप एक अंडा होते हैं। ध्यान दीजिए ट्वीटर का लोगो एक बर्ड है।
अगले पन्ने, ठंडा पानी भी करता है आपकी कैलोरी बर्न...

- अगर आप किसी के दाहिने कान की तरफ से मदद मांगेंगे तो आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाती है।

- स्कूल शब्द प्राचीन काल की ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका मतलब होता था खाली समय।

- आलस्य किशोर अवस्था का एक सामान्य लक्षण है और इसे बुरे व्यवहार की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता।

- फिंगर प्रिंट की तरह हर किसी का एक यूनिक टंग प्रिंट यानी जीभ प्रिंट भी होता है।

- लेम्बोरगिनी कारों का खयाल एक ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी को फेरारी कंपनी के मालिक द्वारा किए गए अपने अपमान के बाद आया था।

- ठंडा पानी पीने से आपका शरीर कुछ कैलोरी बर्न करता है क्योंकि इस दौरान इसे ठंडे पानी को शरीर के तापमान तक गर्म करना पड़ता है।
अगले पन्ने पर... ओसामा था अमेरिकी खूफिया एजेंसी का एजेंट...

- सेल फोन से हवाई जहाज को कोई फर्क नहीं पड़ता। आपको अपने मोबाइल को स्विचऑफ करने के लिए दी जाने वाली हिदायत बिलकुल फिजूल है।

-  उसेन बोल्ट ने जब 100 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था तब उनके शूलेस खुले हुए थे।

- किसी को साथ में चलने का पूछते समय अगर आप उनके कंधे या बांह को छूते हैं तो उनके हां कहने की संभावना बढ़ जाती है।

- 97 प्रतिशत लोगों को नहीं पता कि ओसामा बिन लादेन अमेरिकी एजेंसी CIA, जिसका मुख्य उद्देश्यों में आतंकवाद से लड़ना भी शामिल है, का 1980 में एक एजेंट था।

- अच्छा झूठ बोलने वाले दूसरों के झूठ को पकड़ने में भी काफी तेज होते हैं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या है परेश रावल के यूरीन से इलाज के दावे का सच, जानिए क्या बोले यूरोलॉजिस्ट

इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिटनेस, फास्टिंग और लाइफस्टाइल पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन संपन्न

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

इंदौर में स्वस्थ जीवनशैली और लंबी उम्र के लिए जागरूकता कार्यक्रम, "लिव लॉन्ग, लिव स्ट्रॉन्ग"