इंटरनेशनल डॉग डे : इंसान के इस वफादार दोस्त के बारे में हैरान कर देने वाले 35 तथ्य

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (12:02 IST)
हर वर्ष इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। रेस्क्यू सेंटर में कुत्तों की संख्या के प्रति जागरूक करना, लोगों को इन्हे गोद लेने के लिए प्रेरित करना और इनके महत्व को बताने के लिए ही International Dog Day मनाया जाता है। इस डे की शुरुआत अमेरिका की पशु अधिवक्ता और पालतू एवं पारिवारिक जीवन शैली विशेषज्ञ कॉलिन पेज द्वारा 2004 में की गई थी। उन्होंने 10 वर्ष की अवस्था में 26 अगस्त को पहले कुत्ते को गोद लिया था। इसके बाद ही उन्होंने इसे इंटरनेशनल डॉग डे के रूप में मनाना प्रारंभ कर दिया था परंतु 2013 में इसे मान्यता मिली। आओ जानते हैं कुत्तों के संबंध में रोचक तथ्‍य।
 
 
1. कुत्ता एक रहस्यमयी प्राणी है। यह प्राचीनकाल से ही इंसानों की मदद करता आया है। 
 
2. कुत्ता एक वफादार प्राणी है जो अपने मालिक की हर तरह से फिक्र करता है।
 
3. दरअसल कुत्ता एक ऐसा प्राणी है, जो भविष्य में होने वाली घटनाओं और ईथर माध्यम (सूक्ष्म जगत) की आत्माओं को देखने की क्षमता रखता है। 
 
4. कुत्ता कई किलोमीटर दूर तक की गंध को सूंघ सकता है। इंसान से 1000 हजार गुना ज्यादा। कुत्ता अपनी जीभ को नम रखने के लिए नाक के ऊपर तक बार-बार अपनी जीभ ले जाता है। नाक पर नमी की परत इसे उन रासायनिक यौगिकों को पकड़ने में मदद करती है, जिनसे बदबू आती है।
 
 
5. खास बात यह कि यदि आपके शरीर में किसी भी तरह की बीमारी होने वाली है तो यह सूंघकर पहले से ही आपको सतर्क कर देता है। कुत्ते में इंसानों की बीमारियों का पता लगाने की गजब की शक्ति होती है।
 
6. कुत्ता एक वफादार प्राणी होता है, जो हर तरह के खतरे को पहले ही भांप लेता है। कुत्ता इंसान से भी अधिक वफादार, भविष्य वक्ता और अपनी हरकतों से शुभ-अशुभ का भी ज्ञात करवाता है।
 
7. प्राचीन और मध्‍य काल में पहले लोग कुत्ता अपने साथ इसलिए रखते थे ताकि वे जंगली जानवरों, लुटेरों और भूतादि से बच सके।
 
 
8. बंजारा जाति और आदिवासी लोग कुत्ते को पालते थे ताकि वे हर तरह के खतरे से पहले ही सतर्क हो जाएं। 
 
9. भारत में जंगल में रहने वाले साधु-संत भी कुत्ता इसीलिए पालते थे ताकि कुत्ता उनको खतरे के प्रति सतर्क कर दे।
 
10. आजकल लोग घर में कुत्ता इसलिए पालते हैं कि वह उनके घर की चोरों से रक्षा कर सके।
 
11. अगर आपकी कार या बाइक के पीछे कुत्ते दौड़ते हैं तो यह जरूरी नहीं कि वे आपको नुकसान पहुंचाने के लिए दौड़ रहे हैं। दरअसल इसके तीन कारण होते हैं। पहला यह कि कुत्ता अपने इलाके में किसी अनजान व्यक्ति को नहीं आने देना चाहते हैं। दूसरा यह कि उनके किसी साथी कुत्ते को किसी कार या बाइक चालक ने कुचल कर मार दिया होगा। तीसरा यह कि आपकी कार या बाइक पर किसी दूसरे कुत्ते का पेशाब लगा है तो वह उसे सूंघ लेते हैं। कुत्ता अपनी पेशाब से अपने इलाके की सीमा निर्धारित कर देता है।
 
 
12. कुत्ते इंसानों की तरह अलग-अलग समय में सांस अंदर-बाहर नहीं करते, बल्कि वे एक ही समय में अपनी सांस छोड़ते और लेते हैं।
 
13. कुत्तों की दोनों आंख में 3 पलकें होती हैं इसकी तीसरी पलक को निक्टिटेटिंग मेम्ब्रेन भी कहा जाता है यह उसकी आंखों को सुरक्षा प्रदान करती है।
 
14. कुत्तों के कानों में करीब 18 मांसपेशियां होती हैं, जबकि मनुष्‍यों में सिर्फ 6 मांसपेशियां होती हैं।
 
 
15. कुत्ते को हिन्दू देवता भैरव महाराज का सेवक माना जाता है। हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष में कुत्तों को मीठी रोटी खिलाई जाती है।
 
16. कुत्ते के भौंकने के कई कारण होते हैं उसी तरह उसके रोने के भी कई कारण होते हैं, लेकिन अधिकतर लोग भौंकने या रोने का कारण नकारात्मक ही लेते हैं।
 
17. अधिकतर कुत्तों में प्राकृतिक रूप से तैराकी का गुण पाया जाता है। 
 
18. कुत्ते के नाखुनों की संख्या 22 या इससे ज्यादा है तो उसे अच्छा कुत्ता माना जाता है।
 
 
19. ज्योतिषी के अनुसार केतु का प्रतीक है कुत्ता। कुत्ता पालने या कुत्ते की सेवा करने से केतु का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। 
 
20. कुत्ता यदि घर में है तो जिसने में कुत्ता पाला है उसे उसकी देखभाल बच्चों की तरह करना होती है। समय पर भोजन कराना और समय पर पोट्टी करवाया आदि सभी कार्य के अलावा उसका विशेष ध्यान रखना होता है।
 
21. मांसाहारी प्राणी होने के कारण कुत्ते में संक्रमण बहुत जल्दी से फैलता है। इसलिए जहां कुत्ता होता है वहां बहुत ज्यादा साफ सफाई रखने की जरूरत होती है अन्यथा घर के लोग भी संक्रमित हो सकते हैं।
 
 
22. एक शोध में यह भी बताया गया है कि कुत्ता पालने वाले लोग ज्यादा जीते हैं। 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट और एक मेटा एनालिसिस में यह बात सामने आई थी। इससे हार्टअटैक या स्ट्रोक की संभावन कम हो जाती है।
 
23. सैंकड़ों नस्ल के कुत्ते होते हैं। जैसे देसी भारतीय कुत्ते (डंठी, इंडॉग), जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग, लैब्राडोर, रॉटवेलर, माल्टीज, अल्शेशियन, बीगल्स, रिट्रीवर, जैक रसेल टेरियर, पग, न्यूफाउंडलैंड, पूडल, पेल्ला, पिटबुल, चाऊ चाऊ, कैनारियो, जायंट, सेंट बर्नाड, डालमेशियन, बॉर्डर कोली, डैंकशुड, पोमेरियन, ल्हासा एप्सो, इंग्लिश कॉकर स्पैनियन, ग्रेट डेन आदि सैंकड़ों कुत्ते हैं।
 
 
24. मनुष्‍यों ने करीब 30 हजार वर्ष पहले कुत्तों को पालतू रूप में रखना प्रारंभ किया था। किसी समय भेड़िये और कुत्ते के पूर्वज एक ही थे।
 
25. कुत्ता का खून 13 प्रकार का होता है जबकि मनुष्‍य का खून 5 प्रकार का होता है जैसे O+ B+ आदि।
 
26. अंतरिक्ष में जाने वाला पहला कुत्ता एक कुतिया थी जिसका नाम लैका था।
 
27. एक कुत्ता करीब 2 साल के बच्चे जैसा बुद्धिमान होता है और उसे 150 शब्द सिखाए जा सकते हैं।
 
 
28. कुत्ते का उपयोग नशीले पदार्थ, विस्फोटक और अपराधियों को पकड़ने के लिए किया जाता है।
 
29. कुत्तों को चाकलेट न खिलाएं क्योंकि इसे खाने से उसकी मौत हो सकती है।
 
30. कुतियां अपने बच्चों को 62 दिनों तक पेट में रखती है और जब बच्चा पैदा होता है तो वह अंधा, बहरा और बिना दांतों वाला होता है।
 
31. एक साल का कुत्ता उतना ही वयस्क होता है जितना 15 साल का इंसानी बच्चा।
 
 
32. छोटा कुत्ता 10 मिनट में एक बार सपना देखता है और बड़ा कुत्ता 1 घंटे में एक बार। यदि सोते वक्त वह पैर हिला रहा है तो समझ जाएं कि वह सपना देख रहा है।
 
33. 10 साल से ज्यादा की उम्र के ज्यादातर कुत्ते कैंसर की वजह से मरते हैं।
 
34. दाईं तरफ पूंछ हिलाने के मतलब यह है कि वे खुश है और बाईं तरफ हिलाने के अर्थ है कि वे डरे हुए हैं। पूंछा को दबा लेना का अर्थ भी यह है कि वे ज्यादा डर गए हैं। धीरे धीरे हिलाने के अर्थ है कि वह संकोच कर रहे हैं और तेज हिलाने का अर्थ है कि वे गुस्से में हैं।
 
 
35. कुत्तों का औसत जीवन का 14 से 15 वर्ष का होता है। सामान्यतः छोटी नस्ल के कुत्तों का जीवन काल बड़ी नस्ल के कुत्तों की तुलना में लंबा होता है। पालतू कुत्तों का जीवन काल भी अन्य कुत्तों की तुलना में लंबा होता हैं।
 
इस तरह से कुत्तों के संबंध में और भी कई तथ्य है।

सम्बंधित जानकारी

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

बहुत भाग्यशाली होते हैं इन 5 नामाक्षरों के लोग, खुशियों से भरा रहता है जीवन, चैक करिए क्या आपका नाम है शामिल

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

लाइफ, नेचर और हैप्पीनेस पर रस्किन बॉन्ड के 20 मोटिवेशनल कोट्स

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

पांच जून को 53 साल के होंगे सीएम योगी, इस बार बेहद खास होगा उनका जन्मदिन

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

ऑपरेशन सिन्दूर पर निबंध: आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग संकल्प, देश के माथे पर जीत का तिलक

श्रीमती मालती जोशी की स्मृति में दो दिवसीय साहित्य का आयोजन

अगला लेख