Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

International Men's Day 2021 : अंतराराष्‍ट्रीय पुरुष दिवस पर जानें पुरूषों के बारे में रोचक तथ्‍य

Advertiesment
हमें फॉलो करें International Men's Day 2021 : अंतराराष्‍ट्रीय पुरुष दिवस पर जानें पुरूषों के बारे में रोचक तथ्‍य
, शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (14:24 IST)
साल के 365 दिनों में बहुत सारे अलग-अलग खास दिन होते हैं। मदर्स डे, फादर्स डे, महिला दिवस, बाल दिवस तो महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। महिलाओं को खास रूप से समर्पित महिला दिवस की तरह ही पुरुष दिवस भी मनाया जाता है। महिलाओं की तरह पुरूषों को भी उन सभी चीजों को अधिकार है जितना महिलाओं को हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है पुरुषों में सकारात्मकता का संचार करना। इसलिए हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर जानते हैं पुरूषों से जुड़ें रोचक तथ्‍य  -
 
- महिलाएं बातूनी होती हैं, वहीं पुरुष एक दिन में करीब 2000 हजार शब्द रोज बोलते हैं।

- महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ठंड कम लगती है।

- पुरूषों का अधिकतर फैट पेट पर ही जमा होता है। जबकि महिलाओं के पूरे शरीर पर असर होता है।

- पुरूषों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। क्‍योंकि महिलाएं रोकर अपना मन हल्का कर लेती है। लेकिन पुरुष ऐसा नहीं कर पाते हैं।

- पुरूष बहुत अधिक लक्ष्‍य उन्‍मुखी ( goal oriented)नहीं होते हैं।

पुरुष भी होते हैं मानसिकता का शिकार

जी हां, महिलाओं की तरह पुरुष भी मानसिक, तनाव, सामाजिक परेशानियों का, दुर्व्यवहार, शोषण, असमानता तो कभी हिंसा का शिकार होते हैं। अगर वह भी महिलाओं की तरह रोने लग जाएं तो अधिक ताकतवर बन सकते हैं। इसलिए इस खास दिन पर उनके लिए कुछ खास काम करें। उन्हें पूरे परिवार की जिम्मेदारी सदस्य के रूप में तोहफा दें, उनकी उपलब्धियों के बारे में बताएं, परिवार के लिए वो कितने खास है यह उन्हें जरूर महसूस कराएं। बच्चों के संग मिलकर उनके लिए सरप्राइज रख सकते हैं। उन्हें खास होने का अनुभव कराएं। समाज  में पुरूषों के प्रति भी जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक पूर्णिमा Bhog : आज इस खास भोग से करें देवी-देवता को प्रसन्न, पढ़ें 7 Steps