कब मनाया जाता है थलसेना दिवस

Webdunia
सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद भारतीय थलसेना की स्थापना हुई थी। थलसेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सेना के वीर जवान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने के जज्बे को अधिक पुख्ता करते हैं तथा अपने देशवासियों को यह एहसास कराते हैं कि हमारे रहते हुए आप तक कोई भी खतरा नहीं पहुंच सकता।

वर्तमान में थलसेना के प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह हैं। प्रति वर्ष थलसेना दिवस के उपलक्ष्य में सेना की तरफ से सेना दिवस का आयोजन भी किया जाता है। भारतीय थलसेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। यह पूर्णतः स्वेच्छिक सेवा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत थलसेना का नियंत्रण और संचालन का कार्य होता है।

FILE


भारतीय थलसेना में फील्ड मार्शल का पद उच्चतम माना जाता है। यह एक मानद पद है जो केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही इसकी अनुशंसा की जाती है। अब तक भारतीय सेना के 6 दशकों के इतिहास में मात्र दो अधिकारियों को ही फील्ड मार्शल का पद सौंपा गया है।

सेना दिवस पर सेना जो सुरक्षा का एहसास देश को देती है, वह उस पर आज तक खरी उतरती आई है। देश पर आए हर संकट से जान की बाजी लगाकर लड़ती है और देशवासियों को सुरक्षित रखने कि कोशिश करती है। चाहे वो संकट दुश्मन देशों की तरफ से आया हो या फिर अन्य मोर्चे पर हो।

भारतीय थलसेना प्राकृतिक आपदा, अशांति और उपद्रव की स्थितियों में बचाव एवं मानवीय सहायता पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग भी करती है।

समय आने पर देश में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के वक्त भी भारतीय सेना जी जान लगाकर देशवासियों की रक्षा करने में जुट जाती है। उनका देश के प्रति यह जज्बा ही इतना अमिट है कि सभी भारतीय आंख मूंदकर सेना पर भरोसा करता है। थलसेना दिवस पर सभी भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन।

जय हिन्द, जय हिन्द की सेना!!

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

पफिनेस से लेकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है ये छोटी सी हेबिट

गर्मियों में जान का खतरा बन सकते हैं दुनिया के ये 7 सबसे जहरीले फल

भगवान हनुमान के कल्याणकारी नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, व्यक्तित्व पर होगा महाबली का प्रभाव

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

क्या होम्योपैथी वाली दवाओं की शक्ति समय के साथ घट जाती है?

विश्वास नहीं होता होम्योपैथी वास्तव में एक विदेशी चिकित्सा पद्धति है

kids story: चिड़ा चिड़ी की रोचक कहानी

लालू यादव हुए एम्स अस्पताल में भर्ती, जानिए किस गंभीर बीमारी के कारण करना पड़ा एडमिट