किसी वस्तु का न दिखाई देना अंधकार के कारण ही नहीं होता बल्कि तीव्र प्रकाश हो तो भी आंखें देखने में असमर्थ होती हैं। जो प्रकाश हमारी आंखों के लिए सामान्य है, जिसे हम आसानी से देख सकते हैं, वही प्रकाश उल्लू की आंखों के लिए चौंधिया देने वाला बन जाता है। उल्लू इसी कारण दिन में देख नहीं पाता।
बड़ी आंखें बुद्धिमानी की निशानी होती है, इसलिए उल्लू को बुद्धिमान माना जाता है। उल्लू के पर बहुत मुलायम होते हैं, इसीलिए रात में उड़ते समय आवाज नहीं होती है।