जनरल नॉलेज : जानिए मोरनी पहाड़‍ियों के बारे में

चीड़ का झुरमुट है खास आकर्षण

Webdunia
ND
चंडीगढ़ से लगभग 45 किमी दूर पंचकुला जिले में स्थित मोरनी पहाड़ियां हरियाणा का एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र पर पुराने जमाने में किसी शासक की महारानी थी, जिसका नाम मोरनी था। उसी के नाम पर इस पहाड़ी का नाम रखा गया है। मनोरंजन की खोज में निकले पर्यटकों के लिए यहा चीड़ के पेड़ों का झुरमुट आकर्षण का केंद्र है।

समुद्र सतह से तीन हजार फुट ऊंचाई पर स्थित इस पर्वतीय स्थल पर दो झीलें और एक घग्घर नदी है। यहां की झीलों की एक विशेषता यह है कि ये झीलें वैसे तो आपस में जुड़ी हैं, लेकिन एक पहाड़ी से दो झीलों के रूप में बंटी हुई है। बड़ी झील 500 मीटर लंबी और 460 मीटर चौड़ी है, जबकि छोटी झील 365 मीटर लंबी और 365 मीटर चौड़ी है।

यहां के स्थानीय निवासी इन झीलों को बहुत पवित्र मानते हैं तथा वर्ष के शुभ दिनों में यहां एकत्र होते हैं। झील के किनारे 12वीं सदी में निर्मित एक प्रसिद्ध मंदिर भी है। मोरनी पहाड़ी वन्य प्राणी अभयारण्य एवं पक्षी निहारने वालों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है। यहां एक पुराना किला है। मोर नी पडाड़ी में पर्यटक ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

Vastu Tips: घर के वास्तु का जीवन पर प्रभाव पड़ता है या नहीं?

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

सभी देखें

नवीनतम

Valentine Week 2025 Celebration Ideas : भारत की ये 5 सबसे रोमांटिक जगहों पर पार्टनर संग मनाएं प्यार का त्यौहार

कौन हैं प्रज्ञानंद? विश्व चैम्पियन डी गुकेश को हराया, जानिए 19 साल के युवा खिलाड़ी की प्रेरक कहानी

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद