जनरल नॉलेज : दामोदर नदी के बारे में

Webdunia
ND
दामोदर नदी पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। यह नदी छोटा नागपुर की पहाड़ियों से 610 मीटर की ऊंचाई से निकलती है, जो लगभग 290 किमी का सफर झारखंड में तय करती है। उसके बाद पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर 240 किमी का सफर तय करके हुगली नदी में मिल जाती है ।

झारखंड में इसे देवनद के नाम से भी जाना जाता है। दामोदर नदी अपनी बाढ़ों के लिए कुख्यात थी। इसीलिए इस नदी को बंगाल का शोक कहा जाता थ ा।

दामोदर नदी पलामू जिले से निकलकर हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद होते हुए बंगाल में प्रवेश करती है, जहां रानीगंज, आसनसोल के औद्योगिक क्षेत्र से होती हुई बांकुड़ा जिले की सीमा रेखा बन जाती है। हजारीबाग से वर्द्धमान जिले तक इस नदी की धारा काफी तेज होती है, क्योंकि यहां पठारी भाग से नीचे की ओर बहती है।

वर्द्धमान के बाद हुगली जिले में दामोदर नदी समतल मैदानी भाग में पहुंचती है जहां इसकी धारा मंद पड़ जाती है। यहां पर यह डेल्टा बनाने लग जाती है। और हावड़ा के निकट से होती हुई हुगली के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। दामोदर की सहायक नदियों में कोनार, बोकारो और बराकर प्रमुख हैं। ये नदियां गिरीडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले में है।

दामोदर घाटी को हमेशा बाढ़ की विध्वंसता का सामना करना पड़ता था, जिसका सबसे विध्वंसकारी प्रमुख प्रलय 1730 में रिकॉर्ड किया गया। अमेरिका की टेनिसी घाटी परियोजना की तर्ज पर यहां दामोदर घाटी परियोजना की संरचना भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में की गई थी।

इससे बाढ़ों का आना रुका तथा नई-नई सिंचाई परियोजनाएं तथा पनबिजली उत्पादन केन्द्र भी स्थापित हुए। 7 जुलाई 1948 को अस्तित्व में आई इस परियोजना के उद्देश्य थे- बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई, विद्युत का उत्पादन, पारेषण और वितरण, पर्यावरण संरक्षण,औद्योगिक और घरेलू उपयोग हेतु जलापूर्ति।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि पर पढ़ें 10 बेस्ट कोटेशन

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ