जनरल नॉलेज : रात्रिचर प्राणियों के बारे में

जानवर जो राज में घूमते हैं...

Webdunia
FILE

ऐसे जानवर जो रात में ही शिकार की खोज में निकलते हैं, रात्रिचर कहलाते हैं। साही (कांटा चूहा), तेंदुआ, हैम्सटर (बड़ा चूहा) उल्लू, चमगादड़ आदि कुछ ऐसे जीव है जो रात में ही बाहर निकलते हैं और अपने शिकार व भोजन की तलाश करते हैं।

यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि इन जानवरों को रात के अंधेरे में दिखाई कैसे देता होगा? इसके लिए हम आपको बता दें कि इन जीवों की आंखें बहुत तेज होती हैं और इन्हें रात में देखने के लिए किसी मशीन की भी कोई जरूरत नहीं होती है। इनकी आंखें रात के अंधेरें में देखने की अभ्यस्त होती हैं जिस कारण ये रात की रोशनी में आराम से देख सकते हैं और भली प्रकार से विचरण कर सकते हैं।

चमगादड़ रात में घूमने वाला प्राणी है। इसके बारे में एक रोचक बात यह है कि इसे दिखाई नहीं देता इसके बाबजूद भी यह सही दिशा में उड़ान भरता है, शिकार करता है। इसका कारण यह है कि यह अपने मुंह से एक खास तरह की आवाज निकालता है।

यह आवाज किसी शिकार या वस्तु से टकरा कर उसके पास वापस आ जाती है। जिसे सुनकर वह आगे बढ़ता है। इस से वह न केवल आसानी से शिकार कर लेता है बल्कि उड़ते समय किसी वस्तु से टकराने से भी बच जाता है।

FILE
उल्लू भी रात में घूमने वाला प्राणी है, लेकिन उल्लू की सभी प्रजाति रात में सक्रिय नहीं रहतीं। कुछ उल्लू की प्रजातियां दिन में भी विचरण करने वाली होती हैं।

उल्लू की वे प्रजातियां जो बिल खोदने वाली मतलब बिलों में रहने वाली और छोटे कान वाली उल्लू की प्रजातियां दिन में ही खाती-पीती हैं।

मादा उल्लू को आकर्षित करने के लिए उल्लू एक खास तरह की आवाज निकालते हैं। ऐसी आवाज निकाल कर वे अपने इलाके को भी जताते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

20 मजेदार वेडिंग एनिवर्सरी विशेज, शादी की सालगिरह पर इस फनी अंदाज में दें दोस्तों को शुभकामनाएं

बाम या आयोडेक्स से नशा जैसा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक सच्चाई

क्या 32 बार खाना चबाने से घटता है वजन? जानिए क्या है माइंडफुल ईटिंग

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से पाएं लंबे और घने बाल

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून