डेथ वैली क्या है?

Webdunia
ND
बच्चों आओ तुम्हें आज डेथ वैली के बारे में जानकारी देते हैं। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का एक बहुत ही विचित्र स्थान है। यह कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में नेवडा की सीमा के पास है। इसकी लंबाई 225 किमी. है। अलग-अलग स्थानों पर इसकी चौड़ाई अलग-अलग है और यह 8 से 24 किमी. के बीच में है।

डेथ वैली उत्तरी अमेरिका सबसे गर्म और सूखा स्थान है। इसकी तली सबसे नीची है। तली का सबसे नीचा स्थान समुद्र तल से 86 मीटर (282 फूट) नीचे है। इस वैली का तापमान 49 सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है। यहाँ वर्षा नाम-मात्र होती है। साल में औसत वर्षा केवल 5 सेमी. के लगभग होती है। घाटी में पानी का निशान तक नहीं है। यदि कहीं-कहीं पानी है भी, तो बहुत ही खारा। सारी घाटी में बालू ही बालू है।

शुरू-शुरू में अमेरिका आने वाले लोगों को यह घाटी पार करके ही आना पड़ता था। इसके उच्च तापमान और सूखेपन के कारण बहुत से लोग घाटी को पार करने में ही मर जाते थे। कैलिफोर्निया के आसपास के क्षेत्रों में सोने के भण्डारों का पता लगाने के लिए जाने वाले बहुत से लोग इस घाटी को पार करते समय मर गए।
डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का एक बहुत ही विचित्र स्थान है। यह कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में नेवडा की सीमा के पास है। इसकी लंबाई 225 किमी. है। अलग-अलग स्थानों पर इसकी चौड़ाई अलग-अलग है और यह 8 से 24 किमी. के बीच में है।


इन भयानक परिस्थितियों के कारण ही इस घाटी का नाम 'डेथ वैली' यानी 'मौत की घाटी' पड़ गया। सन्‌ 1870 में जब घाटी का अध्ययन किया गया तो इसमें हजारों जानवरों और मनुष्यों की हड्डियों के ढांचे मिले। सन्‌ 1933 में इस वैली को अमेरिका का नेशनल मोनूमेंट घोषित कर दिया गया। इसकी विचित्रता को देखने हर वर्ष चार-पाँच लाख लोग यहाँ जाते हैं।

यद्यपि यह सारी घाटी ही रेगिस्तान है, लेकिन फिर भी यहा, खरगोश, गिलहरी, कंगारू रैट आदि बहुत से जानवर मिलते हैं। सन्‌ 1890 में किए गए सर्वेक्षण में बताया गया था कि इसमें 78 प्रकार के पक्षी भी हैं। पर्यटकों के लिए आज यह एक अति रमणीय स्थान बना दिया गया है।

Show comments

मेरा देश, मेरी शान, मेरा अभिमान... 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए 20 बेहतरीन, दमदार और प्रेरणादायक पोस्टर स्लोगन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर दिल को छू जाने वाली 15 सकारात्मक और प्रभावशाली देशभक्ति की शायरियां

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: ऐसे लिखिए आजादी की गाथा जिसे पढ़कर हर दिल में जाग उठे देशभक्ति

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों को सिखाइए ये गीत, भजन और कविता, हर कोई करेगा तारीफ माहौल हो जाएगा कृष्णमय

स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार भाषण, यह सुन हर कोई तालियों से करेगा आपका स्वागत

क्या हर्बल सप्लीमेंट्स लीवर के लिए खतरा बन सकते हैं?

प्रेग्नेंट महिला के कमरे में क्यों लगाई जाती है बाल कृष्ण की तस्वीर? जानिए कारण

बिना दवा के ब्लड प्रेशर कम करने का असरदार तरीका, सिर्फ 2 मिनट में अपनाएं ये सीक्रेट हेल्थ फॉर्मूला

जयंती विशेष: कौन थे महर्षि अरविंद, जानें स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान

गोवा को भारत की आजादी के 14 साल बाद क्यों मिली मुक्ति? जानिए 'ऑपरेशन विजय' की पूरी कहानी