मैरीकॉम : भारतीय महिला बॉक्सिंग की पहचान

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
FILE
मैरीकॉम को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। महिला मुक्केबाजी में मैरीकॉम के मुक्के को भारत ही नही ं, पूरी दुनिया मान चुकी है। मैरीकॉम ने अपनी मेहनत, लगन से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा का अमीरी और गरीबी से कोई संबंध नहीं होता। कुछ करने का जज्बा होना चाहिए, सफलता मिल ही जाती है।

पांच बार ‍विश्व विजेता का खिताब हासिल करने वाली मैरीकॉम का पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग हैं। मैरीकॉम का जन्म 1 मार्च 1983 को मणिपुर में हुआ। उनके पिता किसान थे। घर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मैरीकॉम का बचपन भी संघर्षों में बीता।

खुमान लम्पक स्पोर्ट्‍स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग रिंग में कुछ लड़कियों को लड़कों के साथ बॉक्सिंग के दांव-पेंच करते देख उन्हें लगा कि वे भी बॉक्सिंग कर सकती हैं। मणिपुर के बॉक्सर डिंगो सिंह की सफलता ने भी उन्हें बॉक्सिंग की ओर आकर्षित किया।

मैरीकॉम ने 2001 में पहली बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। वे राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2003 में उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। 2006 में उन्हें पद्मश्री और 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला।भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मैरीकॉम 2012 लंदन ओलिम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव