Hanuman Chalisa

गोवा चुनावों में चर्च भी सक्रिय

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (18:15 IST)
पणजी। गोवा का चर्च फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में सही उम्मीदवार के चुनाव के लिए ईसाई समुदाय के लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि वे सही उम्मीदवार को वोट दे सकें।
हालांकि चर्च ने स्पष्ट किया था कि वह किसी पार्टी या प्रत्याशी की पैरवी नहीं करेगा। लेकिन पिछले वर्ष गोवा के आर्कबिशप दमन रेव फिलिप नेरी फेराओ ने क्रिसमस के एक पारंपरिक भोज के दौरान अपने संबोधन में कहा था कि हम अपने वफादार अनुयायियों को दिशा-निर्देश देकर उन्हें अपने नागरिक अधिकारों का पालन करने को कहेंगे। 
 
उन्होंने बताया कि गिरिजाघरों में इन दिशा-निर्देशों को सबके सामने पढ़कर सुनाया जाता है। इसमें किसी प्रत्याशी या पार्टी का नाम नहीं लिया जाता है। हालांकि आर्कबिशप का कहना था कि ईश्वर में आस्था रखने वाले अपनी इच्छा के अनुरूप ही वोट डालें। 
 
उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में चर्च पर धर्मांतरण कराने के आरोप लग रहे हैं, हमारे धर्मस्थलों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें लूटा व जलाया जा रहा है लेकिन ऐसे अपराध करने वाले अक्सर आजाद घूम रहे हैं। यह ऐसा ही है, जैसे महज 3 फीसद लोग पूरे देश के लिए खतरा बन रहे हैं। अवैध खनन के एक मामले पर उन्होंने कहा कि चर्च इस जमीन का ट्रस्टी है।
 
चर्च के इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा और गोवा की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर आदि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिस तरह से भारत में अब तक मदरसों और मस्जिदों से मुसलमानों के लिए वोट किसे देना है तय किया जाता था, पहली बार ऐसी कोई स्थिति भारत के किसी गिरिजाघर से देखने को मिलेगी।
 
इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागी नेता सुभाष वेलिंगकर ने गोवा के चर्च पर सरकारी राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही अपनी सरकार आर्कबिशप के निर्देशों पर चला रही है। आर्कबिशप को राज्य की राजनीति में दखल देना बंद करना चाहिए। 
 
वेलिंगकर ने भाजपा नीत सरकार से मतभेद होने के बाद गोवा सुरक्षा मंच नामक अलग दल बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2012 के चुनावों में चर्च को अपने 5 प्रत्याशी दिए थे और संभव है कि चर्च की ओर से खास प्रत्याशियों को चुनने या न चुनने का निर्देश जारी किया जाए।
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख