Goa assembly elections 2022: 40 में से 38 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

Webdunia
शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (12:12 IST)
पणजी। गोवा में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में 40 में से 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने बात करते हुए कहा कि 2 विधानसभा क्षेत्रों (बेनालिम और नुवेम) में पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

ALSO READ: उत्तरप्रदेश में हिंदुत्व और मुफ्त के चुनावी दांव पर भाजपा ओवर कॉन्फिडेंस की शिकार?
 
बेनालिम और नुवेम विधानसभा क्षेत्र के लोग परंपरागत रूप से गैर-भाजपाई उम्मीदवारों के लिए मतदान करते हैं। यह दोनों ईसाई बहुल सीटें हैं। फिलहाल बेनालिम का प्रतिनिधित्व चर्चिल अलेमाओ करते हैं जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद पिछले महीने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे, वहीं नुवेम का प्रतिनिधित्व विल्फ्रेड डीसा करते हैं जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
पदाधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों के बारे में औपचारिक घोषणा 16 जनवरी के बाद की जाएगी, जब पार्टी का संसदीय बोर्ड सूची को मंजूरी देगा। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा अपनी कोर समिति की बैठकें कर रही है। गोवा चुनावों के लिए पार्टी के प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जिसमें भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानावड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य लोग शामिल हुए।
 
सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा के पदाधिकारी 15 जनवरी को शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली जाएंगे, जबकि पार्टी का संसदीय बोर्ड अगले दिन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगा। भाजपा वर्तमान में गोवा में अपने 23 विधायकों के साथ शासन कर रही है, क्योंकि 4 विधायकों (माइकल लोबो, अलीना सल्दान्हा, कार्लोस अल्मेडा और प्रवीण जांटे) ने पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, टीएमसी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सहित कई अन्य दल 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख