Hanuman Chalisa

तिमिर ढलेगा

Webdunia
- नीर ज

ND
देश उदास न ह ो, फिर दीप जलेग ा, तिमिर ढलेगा !

यह जो रात चुरा बैठी है चांद सितारों की तरुणा ई,
बस तब तक कर ले मनमानी जब तक कोई किरन न आ ई,
खुलते ही पलकें फूलों क ी, बजते ही भ्रमरों की वँश ी
छिन्न-भिन्न होगी यह स्याही जैसे तेज धार से का ई,
तम के पाँव नहीं होत े, वह चलता थाम ज्योति का अँच ल
मेरे प्यार निराश न ह ो, फिर फूल खिलेग ा, सूर्य मिलेगा !
मेरे देश उदास न ह ो, फिर दीप जलेग ा, तिमिर ढलेगा !

सिर्फ भूमिका है बहार की यह आँधी-पतझारों वाल ी,
किसी सुबह की ही मंजिल है रजनी बुझे सितारों वाल ी,
उजड़े घर ये सूने आंग न, रोते नय न, सिसकते साव न,
केवल वे हैं बीज कि जिनसे उगनी है गेहूँ की बाल ी,
मूक शान्ति खुद एक क्रान्ति ह ै, मूक दृष्टि खुद एक सृष्टि ह ै
मेरे सृजन हताश न ह ो, फिर दनुज थकेग ा, मनुज चलेगा !
मेरे देश उदास न ह ो, फिर दीप जलेग ा, तिमिर ढलेगा !

व्यर्थ नहीं यह मिट्टी का त प, व्यर्थ नहीं बलिदान हमार ा,
व्यर्थ नहीं ये गीले आंच ल, व्यर्थ नहीं यह आँसू धार ा,
है मेरा विश्‍वास अट ल, तुम हाँड़ हटा द ो, पाल गिरा द ो,
बीच समुन्दर एक दिवस मिलने आएगा स्वयं किनार ा,
मन की गति पग-गति बन जाए तो फिर मंजिल कौन कठिन है ?
मेरे लक्ष्य निराश न ह ो, फिर जग बदलेग ा, मग बदलेगा !
मेरे देश उदास न ह ो, फिर दीप जलेग ा, तिमिर ढलेगा !


जीवन क्य ा?- तम भरे नगर में किसी रोशनी की पुकार ह ै,
ध्वनि जिसकी इस पार और प्रतिध्वनि जिसकी दूसरे पार ह ै,
सौ-सौ बार मरण ने सीकर होंठ इसे चाहा चुप करन ा,
पर देखा हर बार बजाती यह बैठी कोई सितार ह ै,
स्वर मिटता है नही ं, सिर्फ उसकी आवाज बदल जाती है ।
मेरे गीत उदास न ह ो, हर तार बजेग ा, कंठ खुलेगा !
मेरे देश उदास न ह ो, फिर दीप जलेग ा, तिमिर ढलेगा !

Show comments

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'