6 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, कौन हैं इस वर्ष के राजा, क्या है इस संवत्सर का नाम, सब जानिए यहां

Webdunia
पंचांगीय गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ होता है। इस बार ये 6 अप्रैल 2019, शनिवार से होगा। इस संवत्सर का नाम परिधावी है। इस दिन रेवती नक्षत्र है। जिस दिन से संवत्सर की शुरुआत होती है, वह दिन या दिनाधिपति उस वर्ष का राजा होता है। शनिवार के दिन के मान से इस साल के राजा शनि होंगे। 
 
यह हिंदू नव वर्ष मिश्रित फल देने वाला होगा। राजनीतिक परिवर्तन होंगे। भूमि, भवन संपत्ति के मान से सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से मूल्यों के स्तर पर गिरावट दिखाई देगी। बारिश का प्रभाव मध्यम रहेगा। खेती अनुपातिक ही होगी। पड़ोसी राष्ट्रों के मध्य अस्थिरता से परेशानी आएगी।
 
जानिए राजा और मंत्रीमंडल का शुभ-अशुभ असर 
 
राजा शनि-  बारिश के नजरिए से प्राकृतिक प्रभाव परेशानी उत्पन्न करेगा। जनमानस आध्यात्म की अनुभूति करेगा।
 
मंत्री सूर्य- फलों का अधिक उत्पादन होने से रस पदार्थों में मंदी रहेगी। पूर्वोत्तर में उत्तम कृषि तथा धान्य की स्थिति में सुधार होगा। 
 
सद्येश मंगल- संक्रमण का प्रभाव बढ़ेगा। पशुधन पर संकट रहेगा। दक्षिण के कुछ प्रांतों में पेयजल संकट होगा। सामाजिक अस्थिरता, हिंसात्मक घटनाएं होंगी।
 
धान्येश चंद्र- पशुधन की सुरक्षा का लाभ मिलेगा। बारिश में आध्यात्मिक अनुष्ठान से स्थिति अच्छी होगी। 
 
रसेश गुरु- औषधियों का उत्पादन बढ़ेगा। श्रावण व भादौ में जल की स्थिति अच्छी रहेगी। जल स्रोत लबालब रहेंगे। 
 
रेवती नक्षत्र से प्रकृति का संतुलन 
 
नए साल की शुरुआत रेवती नक्षत्र में होने से प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। रेवती नक्षत्र पंचक का पांचवां नक्षत्र है, जिसके अधिपति पुषा हैं। ऋग्वेद की मान्यता के अनुसार यह प्रकृति के संतुलन के देवता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

सावन माह में सामान्य शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में सबसे ज्यादा किसका है महत्व?

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें 24 जुलाई का दैनिक राशिफल

24 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

24 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

सावन माह में हरियाली अमावस्या पर शिवजी की करें इस तरह पूजा, लगाएं ये भोग तो मिलेगा मनचाहा वरदान

अगला लेख