Gudi padwa 2024 : आज से विक्रम संवत, तेलुगु सम्वत, गुड़ी पड़वा और नवरेह प्रारंभ

विक्रम संवत का कैलेंडर की सभी राज्यों में मान्य है और इसी पर आधारित अन्य कैलेंडर हैं

WD Feature Desk
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (11:41 IST)
Hindu New Year 2081: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतवर्ष में नववर्ष की शुरुआत होती है। इस नववर्ष की शुरुआत तो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होती है परंतु इसका राज्यों में कैलेंडर भिन्न भिन्न है। जैसे तेलुगु, तमिल, उड़िया, बंगाली, हिंदी राज्य, कश्मीर और मराठी में इसका कैलेंडर अलग अलग है। आओ जानते हैं रोचक जानकारी।
ALSO READ: Hindu nav varsh 2024 : हिंदू नववर्ष की शुरुआत 7 शुभ योग, 2 अशुभ योग और 4 राजयोग में, 5 राशियों को होगा फायदा
विक्रम संवत : चैत्र शुक्ल प्रतिपता से विक्रम संवत प्रारंभ होता है। इस वर्ष 2024 में विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हुआ है। विक्रम संवत का प्रारंभ गुजरात में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से और उत्तरी भारत में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है।
ALSO READ: 30 वर्षों बाद हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत राजयोग में, 4 राशियों के लिए नया वर्ष शुभ
तेलुगु संवत : चैत्र शुक्ल प्रतिपता से कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र और गोवा का तेलुगु संवत भी प्रारंभ होता है जिसे उगादी या युगादी कहते हैं। 
 
नवरेह संवत : नवरेह संवत कश्मीरी हिंदुओं का संवत है। कश्मीरी संवत की शुरुआत 3076 ईसा पूर्व मानी जाती है। इसकी शुरुआत भी चैत्रमाह से होती है। यह सप्तर्षि संवत से संबंधित है। 
ALSO READ: Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष कैसे मनाते हैं, जानें गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
यही कारण है कि, हिन्दु नववर्ष को दो भिन्न-भिन्न नामों से तथा वर्ष के दो भिन्न-भिन्न समय पर मनाया जाता है। सौर कैलेण्डर और चंद्र कैलेंडर। सौर कैलेण्डर पर आधारित हिन्दु नववर्ष को तमिलनाडु में पुथन्डु, असम में बिहू, पंजाब में वैसाखी, उड़ीसा में पणा संक्रान्ति तथा पश्चिम बंगाल में नब बरस के नाम से जाना जाता है। चंद्र कैलेंडर पर आधारित नववर्ष को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र और गोवा में उगादी, मराठी में गुड़ी पड़वा और हिंदी राज्यों में नवसंवत्सर के नाम से जाना जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास में कितने और कब कब प्रदोष के व्रत रहेंगे, जानिए महत्व और 3 फायदे

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

देवशयनी एकादशी पर करें इस तरह से माता तुलसी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज ये 4 राशि वाले रखें सावधानी, 03 जुलाई का राशिफल दे रहा चेतावनी

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

03 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

03 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी की पूजा, उपाय, व्रत का तरीका, मंत्र और महत्व

अगला लेख