गुजरात चुनाव : लोगों से भेदभाव हो रहा है- सोनिया गांधी

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2012 (14:17 IST)
FILE
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पाटन के सिद्धपुर में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में लोग असुरक्षित है।

सोनिया गांधी ने उत्तर गुजरात के सिद्धपुर और मध्य गुजरात के खेड़ा जिले के सेवालिया गांव की दौ रैलियों को संबोधित किया।

सोनिया गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियां जनविरोधी हैं। सोनिया ने कहा कि इस बार जनता चुनाव में नरेंद्र मोदी को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में जनता के साथ‍ भेदभाव हो रहा है।

सोनिया ने कहा कि गुजरात में खा औद्योगिक घरानों को ही लाभ मिलता है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि गुजरात में 10 लाख से ज्‍यादा युवा बेरोजगार हैं। साथ ही सोनिया ने कहा कि 4.5 लाख किसानों के साथ बिजली नहीं है।

मोदी शासन पर सवाल उठाते हुए सोनिया ने कहा कि आखिर क्‍यों 8 फीसदी लोग ही गरीबी रेखा से ऊपर हैं। इसके अलावा सोनिया ने कहा कि गुजरात में 47 फीसदी बच्‍चे कुपोषित हैं।

सोनिया ने कहा कि यदि गुजरात में कांग्रेस की सरकार आई तो पूरे राज्‍य का विकास होगा। साथ ही कांग्रेस सरकार जनता के कल्‍याण के लिए सदैव काम करेगी। सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने गुजरात को 1800 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मोदी थ्रीडी प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में खुद अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धृ प्रचार कर चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभालने के लिए अब राहुल गांधी भी आगे आ रहे हैं। प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी 11 दिसंबर को साणंद, अमरेली व जामनगर में रोड शो करेंगे।

इसके पहले सोनिया गांधी ने सूरत में चुनावी रैली के दौरान भाजपा सरकार के सभी वादों और दावों को खोखला बताया था। इस बयान पर पलटवार करते हुए मोदी सरकार ने कहा था कि केंद्र से मिल रहे अनुदान पर कह रहे है कि यह धन सोनिया अपने दहेज में लेकर नहीं आई हैं। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi Speech : जकूजी, स्टाइलिश बाथरूम और शीशमहल, लोकसभा में 1 घंटे 36 मिनट का PM मोदी का भाषण, जानिए प्रमुख बिंदु

आतिशी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि मामले में BJP नेता की याचिका पर नोटिस जारी

हरियाणा के CM सैनी का दावा, अनिल विज मुझसे नाराज नहीं

दिल्ली चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबला या बहुमत का संकट? कौन बनेगा सत्ता का असली दावेदार?

इतना है भारतीय महिलाओं का गोल्ड पावर कि कई देशों का गोल्ड रिजर्व भी है इनसे पीछे, जानिए पूरी डीटेल

सभी देखें

नवीनतम

मुझे उस दिन का इंतजार है, राहुल गांधी ने आखिर ऐसा क्यों कहा

Delhi Exit Poll Results: एक्जिट पोल पर आया AAP का रिएक्शन, क्या बोली BJP

Arvinder Singh Lovely : अरविंदर सिंह लवली की प्रोफाइल, 4 बार कांग्रेस से जीते, क्या भाजपा से मिलेगी जीत

Kuno National Park : CM मोहन यादव ने 5 चीतों को कूनो के जंगल में छोड़ा, चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की

Indore के बिजनेसमैन के बेटे ने किया दुष्कर्म, रोमानिया से FIR दर्ज कराने इंदौर आई युवती