गुजरात में फिर नरेंद्र मोदी...

Webdunia
FILE
चुनाव पूर्व एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सात और अधिक सीटों के साथ भाजपा को एक बड़े अंतराल से जीत दिलाएगा, जबकि कांग्रेस इस बार 51 सीटों तक सिमट सकती है।

एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वेक्षण के अनुसार 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा को सात और अधिक सीटों के साथ 124 सीटें मिलने की संभावना है। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 117 सीटें मिली थीं। आठ सीटों के नुकसान के साथ कांग्रेस के 51 सीटों तक सिमटने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसे 59 सीटें मिली थीं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि पूर्व भाजपा नेता केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी के खाते में केवल तीन सीटें आ सकती हैं। राकांपा के दो सहित निर्दलीय चार सीटें जीत सकते हैं।

सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में पटेल के प्रभाव के बावजूद भाजपा वहां 54 में से 39 सीटें जीत सकती है। सर्वेक्षण में यह भी दर्शाया गया है कि इसमें शामिल करीब 53 फीसदी लोगों ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में मोदी को केंद्र में भाजपा का नेतृत्व करना चाहिए।

चुनाव पूर्व किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार अरविन्द केजरीवाल के राजनीति में कूदने का लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और केवल 15 फीसदी लोगों ने उनका समर्थन किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश