सोनिया गांधी- गुजरात में विकास के दावे झूठे

Webdunia
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012 (19:37 IST)
FILE
गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार पर विकास के लंबे-चौड़े दावे करने का आरोप लगाते हुए हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रगति यहां कहीं भी दिखाई नहीं पड़ रही है और सत्तारूढ़ पार्टी के दावे ‘खोखले और झूठे’ हैं।

दक्षिण गुजरात के सूरत जिले में आदिवासी बहुल इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि उनकी (मोदी और भाजपा) गरीबों और आम जनता में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनकी दिलचस्पी सिर्फ अपने और कुछ अन्य चुनिंदा लोगों के विकास में है।

सोनिया ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विकास का बड़े पैमाने पर जो वादा किया गया था वो इस आदिवासी भूमि पर कहीं नहीं दिखाई पड़ रहा है क्योंकि जो उन्होंने वादा किया गया वह खोखला और झूठा है। सोनिया राज्य में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के पहले प्रचार करने आई हैं।

उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि यह महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। वे जो बोलते थे उस पर अमल करते थे। अब लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनका पालन नहीं करते हैं। गुजरात में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का संकेत देते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र ने राज्य को काफी कोष प्रदान किया है, लेकिन हम नहीं जानते कि वह कहां गया।

राज्य में कांग्रेस को आदिवासियों का समर्थन प्राप्त होने का उल्लेख किए बिना सोनिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से हमारे (कांग्रेस के) अच्छे संबंध रहे हैं। निहित स्वार्थ की राजनीति के कारण उन्होंने (भाजपा) लगातार इस संबंध को कमजोर करने का प्रयास किया है, लेकिन आपने उनके कदमों को नाकाम किया है।

मोदी सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए की वन बंधु कल्याण योजना के तहत विभिन्न वादे करके आदिवासी क्षेत्र में कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। सोनिया ने सवाल किया कि वन बंधु कल्याण योजना की राशि कहां गई। योजना के तहत कुछ भी कार्यान्वित नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार बिना किसी पक्षपात के गुजरात समेत विभिन्न राज्यों को हजारों करोड़ रुपए आवंटित कर रही है, लेकिन कोई भी नहीं जानता कि इस रकम को (गुजरात में) कैसे खर्च किया गया।

सोनिया ने कहा कि राज्य की आदिवासी जनता अब भी क्यों गरीब है। क्यों उनके जीवन और वित्तीय दशा में अंतर नहीं आया है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 30 आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र हैं, जिन पर कांग्रेस अध्यक्ष की नजर है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के पहाड़ी गांवों में कोई पानी नहीं है। भाजपा ने आपको 2.25 लाख झील और बांध बनाने का सपना दिखाया है। वे कहां हैं? आदिवासी लोगों के लिए रोजगार कहां है? सोनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस दक्षिण गुजरात के विकास के लिए जिम्मेदार है। जो सड़क आप यहां देख रहे हैं वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है।

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस सूखा, भूकंप और चक्रवात के समय राज्य की जनता के साथ खड़ी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से आम आदमी की कठिनाइयां बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आपकी समस्याओं पर ध्यान दिया होता तो आप इतनी सारी समस्याओं का सामना नहीं करते। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संप्रग सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों का ऋण माफ कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से गुजरात में उनकी स्थिति में बदलाव नहीं आया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है। हमने उनके लिए कर्ज माफ किए। गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 दिसंबर को मतदान होना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज