Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 (15:45 IST)
Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 (15:50 IST)
गुजरात में कांग्रेस ने भले ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 80 (कांग्रेस की 77) सीटें जीतने में सफल रही हो, मगर मतगणना के दौरान इन 10 नेताओं की सांसें पूरे समय अटकी रही। इस सूची में दोनों ही दलों के पांच पांच विधायक शामिल हैं।
इस चुनाव में कांग्रेस के जीतू भाई चौधरी ने कपराडा सीट से मात्र 170 मतों से जीत दर्ज की। 2012 में उन्होंने यहां से 18685 मतों से जीत दर्ज की। पिछली बार की तुलना में चौधरी का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
पिछले चुनाव में सोजित्रा से पूनम भाई परमार मात्र 162 मतों से जीते थे। इस सूची में शामिल सौरभ पटेल तो करोड़पति उम्मीदवारों में शामिल हैं।
आइए जानते हैं वे 10 विधायक, जो मामूली अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहें...
1. जीतूभाई चौधरी, कपराडा (कांग्रेस) : 170
2. सीके राउलजी, गोधरा (भाजपा) : 258
3. भूपेन्द्रसिंह चुडासमा, धोलका (भाजपा) : 327
4. सुरेश पटेल, माणसा (कांग्रेस) : 524
5. मंगलभाई गावित, डांग (कांग्रेस) : 768
6. सौरभ भाई पटेल, बोटाद (भाजपा) : 906
7. शिवाभाई भूरिया, देओदर (भाजपा) : 972
8. छोटूभाई राठवा, छोटा उदयपुर (कांग्रेस) : 1093
9. रमनभाई पटेल, वीजापुर (भाजपा) : 1164
webdunia
Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 (15:45 IST)
Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 (15:50 IST)