Publish Date: Tue, 05 Dec 2017 (12:55 IST)
Updated Date: Tue, 05 Dec 2017 (13:00 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। अशोक शुक्ला नामक भाजपा के एक नेता ने ट्वीट कर राहुल पर कटाक्ष किया कि जनेऊधारी ब्राह्मण तो रावण भी था और सबसे बड़ा शिवभक्त भी।
शुक्ला ने लिखा है कि बात कर्मों की हो रही है। कर्म अच्छे ना हों तो रावण का अंत भी बुरा ही होता है। फिर गांधी परिवार की क्या बिसात। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर विवाद सामने आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने राहुल का पुराना फोटो दिखा दिया था, जिसमें वह जनेऊ पहने दिख रहे थे। साथ ही गुजरात दौरे में मंदिरों के दर्शन कर रहे राहुल गांधी एक बार कहा था कि मैं शिवभक्त हूं।
हालांकि इस ट्वीट की आलोचना भी काफी हुई है, साथ ही समर्थन मिला है। दुर्गेश त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि भाजपा की इतनी चापलूसी मत करो कि ब्राह्मणों को गाली देने लगो। वहीं उत्तम कुमार ने कहा कि राहुल का संस्कारी जीवन चुनाव के ही समय दिखाई देता है।
webdunia
Publish Date: Tue, 05 Dec 2017 (12:55 IST)
Updated Date: Tue, 05 Dec 2017 (13:00 IST)