गुजरात के नए विधायकों में 26% पर आपराधिक मामले, 77% करोड़पति

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (00:09 IST)
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के नवनिर्वाचित 182 विधायकों में से 47 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और करीब 141 विधायक करोड़पति हैं। लोकतांत्रिक सुधार के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विधायकों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है।
 
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 182 नए विधायकों में से 47 यानी 26% ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सार्वजनिक की है। वर्ष 2012 के चुनाव में यह आंकड़ा 57 यानी 31% था। इनमें से 33 ने अपने खिलाफ संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है, जबकि 2012 में यह संख्या 24 थी।
 
पार्टी आधार पर भाजपा के 99 विधायकों में से 18, कांग्रेस के 77 में से 25, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो में से एक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक और तीन निर्दलीयों में से दो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भी भाजपा के 12, कांग्रेस के 17, भारतीय ट्राइबल पार्टी के एक और दो निर्दलीय विधायकों पर संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार इन नए विधायकों में से 141 यानी 77% करोड़पति हैं। वर्ष 2012 के चुनावों में यह संख्या 134 यानी 74% थी। पार्टी आधार पर भाजपा के 84, कांग्रेस के 54, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से ऊपर दर्शाई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित विश्व के कई नेताओं ने जताई प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त

विमान दुर्घटना पर ब्रिटिश PM स्टॉर्मर ने जताया शोक, बोले- हादसे का दृश्य भयावह, मेरी संवेदनाएं प्रभावितों के साथ

अगला लेख