अक्षरधाम मंदिर में राहुल गांधी, भाजपा ने साधा निशाना

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (15:49 IST)
गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तरी गुजरात में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को यहां प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर की यात्रा के साथ की।
 
अक्षरधाम मंदिर स्वामी नारायण पंथ का है और पटेल समुदाय में इसके काफी अनुयायी हैं। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के पहले इस समुदाय को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरण में नौ दिसंबर और 14 दिसंबर को होने हैं।
 
राहुल आज सुबह यहां पहुंचे और अक्षरधाम मंदिर गए। उन्होंने मंदिर में भगवान स्वामीनारायण की पूजा अर्चना की और अपना तीन दिवसीय दौरा शुरू किया। इस यात्रा में वह छह जिलों का दौरा करेंगे।
 
भाजपा ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव के पहले हिंदू मंदिरों में जा रहे हैं ताकि वोट हासिल किए जा सकें।
 
उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, 'राहुल गांधी क्यों चुनावों के पहले मंदिरों की यात्रा कर रहे हैं। लोग उनके इरादे जानते हैं कि वे ऐसे हथकंडों से वोट हासिल करना चाहते हैं। उनका भक्ति के प्रति कोई झुकाव नहीं है क्योंकि अपने पहले की यात्राओं के दौरान राहुल गांधी कभी किसी मंदिर में नहीं गए।'
 
पटेल ने कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस अपनी छद्म धर्मनिरपेक्षता को छोड़ दे और मुख्यधारा हिन्दुत्व का सम्मान करे, लेकिन वोट हासिल करने के लिए उनके हथकंडे गुजरात में सफल नहीं होंगे। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे क्योंकि वह मंदिर जाने का विरोध कर रही है।
 
कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि क्या किसी के पास भक्ति का पेटेंट है? वे लोग मंदिर की यात्रा का विरोध कर रहे हैं। गुजरात के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी हिंदू मंदिरों के अलावा जैन मंदिर और गुरूद्वारे भी गए हैं। हम धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख