Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात चुनाव में सीएम योगी का जलवा, सूरत में चला भाजपा का बुलडोजर

हमें फॉलो करें गुजरात चुनाव में सीएम योगी का जलवा, सूरत में चला भाजपा का बुलडोजर
, शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (15:36 IST)
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने आज योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 40 सांसदों को प्रचार के लिए लगाया है। इस  बीच गुजरात चुनाव में बुलडोजर की एंट्री हो चुकी है।
 
भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों को प्रचार की कमान सौंप दी है। वे आज गुजरात के मोरबी, भरूच व सूरत में चुनावी सभा कर रहे हैं। योगी के गुजरात दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो बुलडोजर से प्रचार शुरू कर दिया है। इसकी तस्वीरें वायरल होती नजर आ रही हैं। 
 
सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार के दौरान अनोखा स्टंट किया। सूरत में कई कार्यकर्ता बुलडोजर के फावड़े पर चढ़ गए। बहरहाल, योगी आदित्यनाथ और उनके बुलडोजर का रंग गुजरात चुनाव में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलडोजर का सहारा लिया है।
Reported by : Vrishika Bhavsar 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात विधानसभा चुनाव: राजनीतिक हाशिए पर मुस्लिम समाज