Gujarat Assembly Elections: लिंबायत में 1.20 लाख मराठी वोटों के मुकाबले 90 हजार मुस्लिम वोट पलट सकते हैं बाजी

Webdunia
सोमवार, 28 नवंबर 2022 (19:50 IST)
लिंबायत (गुजरात)। भाजपा के गढ़ लिंबायत विधानसभा में ज्यादातर वोटर मराठी समुदाय के हैं। इस बार भी भाजपा ने मौजूदा विधायक संगीता पाटिल को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उनके खिलाफ गोपाल पाटिल को टिकट दिया है। पंकज तायड़े को आप से टिकट मिला है। लिंबायत सीट पर कुल 3.04 लाख वोटर हैं। यहां 1.20 लाख मराठी वोटों के मुकाबले 90 हजार मुस्लिम वोटों से बाजी पलट सकते हैं।
 
मराठी वोटों के विभाजन का खतरा है, क्योंकि सभी 3 प्रमुख दलों अर्थात भाजपा, कांग्रेस और आप द्वारा मैदान में  मराठी उम्मीदवारों को उतारा है। लिंबायत सीट पर कुल 3.04 लाख मतदाताओं में से मराठी जाति के कुल वोट 1.20 लाख हैं। इस सीट पर मराठी के अलावा अन्य मुस्लिम वोटर भी नतीजे बदल सकते हैं।
 
सूरत जिले की सभी विधानसभा सीटों में से लिंबायत विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। कुल 44 उम्मीदवारों में से 33 उम्मीदवार केवल निर्दलीय हैं। पिछले 2 चुनावों में भाजपा प्रत्याशी संगीता पाटिल ज्यादा वोटों से जीतती रही हैं। पिछला चुनाव 2017 में 31,951 के अंतर से जीता था।
 
शहर में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन लिंबायत विधानसभा सीट ऐसी है, जहां न तो कांग्रेस और न ही आप भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ किसी जाने-पहचाने चेहरे को खड़ा कर पाई है। संगीता पाटिल के लिए यह मायने रखता है कि वे कितनी बढ़त हासिल करती हैं? इस सीट पर 33 निर्दलीय उम्मीदवार वोटों को विभाजित कर सकते हैं, जो आप और कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है।
 
2017 के विधानसभा चुनाव में लिंबायत विधानसभा चुनाव में कुल 2.58 लाख मतदाता थे जिसमें से 65.33 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा की संगीता पाटिल को 93,585 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 61,634 वोट मिले। 2017 के मुकाबले अब 40 हजार वोटर बढ़ गए हैं।
 
पिछले चुनावों में मुस्लिम वोटर्स का झुकाव कांग्रेस की ओर ज्यादा रहा है और इस बार आप के आने से लड़ाई रोचक हो गई है। जिन सीटों पर एआईएमआईएम ने उम्मीदवार उतारे हैं, वहां मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। मराठी समाज के बाद यहां मुस्लिम वोट अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे समय में भाजपा के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जीत पाना मुश्किल है। लिहाजा मुस्लिम समुदाय का वोट हासिल करना और लिंबायत सीट पर भी जीत हासिल करना भाजपा के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख