Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात चुनाव को लेकर केजरीवाल की भविष्यवाणी, बताया कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

हमें फॉलो करें गुजरात चुनाव को लेकर केजरीवाल की भविष्यवाणी, बताया कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?
, शनिवार, 5 नवंबर 2022 (18:59 IST)
Gujarat Assembly Elections News : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से मैदान में उतरी है। चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद बड़े नेता चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से जुट गए हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल में चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 
 
न्यूज चैनलों पर केजरीवाल ने यह लिखकर दिया कि कांग्रेस इन चुनावों में कितनी सीटें जीतेगी। केजरीवाल ने विभिन्न न्यूज चैनलों के कार्यक्रम में एंकरों द्वारा पूछने पर यह लिखकर बताया कि गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 5 से भी कम सीटें जीतेगी। 
 
केजरीवाल की पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व टीवी न्यूज एंकर और सामाजिक कार्यकर्ता इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। 
 
केजरीवाल ने यहां पंजाब वाला फॉर्मूला अपनाया है। केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में नामित किया था। इसमें उन्हें सफलता मिली और वहां आप सरकार बनाने में कामयाब रही। अब देखना यह कि गुजरात में आप को कितनी सफलता मिल पाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में कांग्रेस की मजबूत माने जाने वाली 27 आदिवासी सीटों पर भाजपा की नजर