Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Gujarat Assembly Elections: मोदी ने किया कांग्रेस मॉडल पर करारा प्रहार, कहा- इसने देश को कर दिया बर्बाद

हमें फॉलो करें Gujarat Assembly Elections: मोदी ने किया कांग्रेस मॉडल पर करारा प्रहार, कहा- इसने देश को कर दिया बर्बाद
, बुधवार, 23 नवंबर 2022 (17:35 IST)
मेहसाणा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की राजनीति के 'मॉडल' का अर्थ भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति है। उत्तर गुजरात के मेहसाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ गुजरात को बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर दिया।
 
गुजरात में 2 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान एक और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मॉडल का अर्थ है- भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की राजनीति, संप्रदायवाद और जातिवाद। वे सत्ता में बने रहने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने और लोगों के बरीच दरार पैदा करने के लिए जाने जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस मॉडल ने न सिर्फ गुजरात को बर्बाद किया बल्कि देश को भी बर्बाद किया। यही वजह है कि देश को आगे ले जाने के लिए हमें कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आज दाहोद, वड़ोदरा और भावनगर में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस ने गुजरात ही नहीं पूरे देश को किया बर्बाद, PM मोदी ने बताया कांग्रेस मॉडल का मतलब