Morbi Bridge Collapse : राहुल गांधी बोले- BJP से जुड़े हैं मोरबी हादसे के गुनहगार, नहीं होगी कार्रवाई

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2022 (21:50 IST)
राजकोट (गुजरात)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि गुजरात के मोरबी में पिछले महीने झूलता पुल गिरने की घटना के असली गुनहगारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ अच्छे संबंध हैं। पुल गिरने की घटना में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

राजकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि (दुर्घटना स्थल पर तैनात) चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन असली गुनहगारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस नेता ने कहा, जब मुझसे पूछा गया कि मैं मोरबी त्रासदी के बारे में क्या सोचता हूं। मैंने कहा कि करीब 150 लोग मारे गए और यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन आज सवाल उठता है कि क्यों कोई कार्रवाई नहीं की गई, जो इसके (त्रासदी) लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई?

गांधी ने आरोप लगाया, क्या उन्हें कुछ नहीं होगा क्योंकि उनके भाजपा के साथ अच्छे संबंध हैं? उन्होंने चौकीदारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया, लेकिन असली गुनहगारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांधी ने कहा कि उन्हें दुख है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुजरात से नहीं गुजर रही है, जहां एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

कांग्रेस सांसद गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' से विराम लेकर पार्टी के गुजरात दौरे पर आए। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 'भारत जोड़ो यात्रा' वर्तमान में महाराष्ट्र से गुजर रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख