गुजरात में AAP के 20 दिग्गज देंगे टीम मोदी को चुनौती, क्रिकेटर से लेकर सिंगर तक लिस्ट में शामिल

Webdunia
बुधवार, 9 नवंबर 2022 (14:40 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गायक अनमोल गगन मान और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 20 लोगों के नाम आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में दिए हैं। आप ने इन 20 लोगों के नाम के सूची पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में निर्वाचन आयोग को सौंपी है।
 
इस सूची में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप के राज्यसभा सदस्यों संजय सिंह तथा राघव चड्ढा और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा, ईशुदान गढ़वी भी शामिल हैं।
 
आप की महिला नेता व पंजाब से विधायक बलजिन्दर कौर, गायक व पंजाब में मंत्री अनमोल गगन मान और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश हिरापारा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
 
आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं।
 
इनके अलावा गुजरात में आप के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण राम, कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी, उम्मीदवार जगराम वाला और आप की गुजरात प्रदेश महिला संगठन की प्रमुख गौरी देसाई भी स्टार प्रचारक की सूची में हैं।
 
गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए आप ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में होने हैं। 8 को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख