Festival Posters

Gujarat Election Result : गुजरात में AAP की हार पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

Webdunia
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (23:31 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुजरात किले में सेंध लगाने में मदद के लिए राज्य के लोगों को गुरुवार को धन्यवाद दिया और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद जताई।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हालांकि आप ने गुजरात में ज्यादा सीट नहीं जीती हैं लेकिन उसे मिले मतों ने उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में मदद करने के लिए मैं गुजरात के लोगों का शुक्रगुजार हूं। बहुत कम दलों को यह दर्जा मिला है और अब हम उनमें से एक हैं। हमारी पार्टी केवल 10 साल पुरानी है।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात को भाजपा का 'किला' माना जाता है और राज्य के लोगों ने इसमें सेंध लगाने में आम आदमी पार्टी (आप) की मदद की है। उन्होंने कहा, उम्मीद है, अगली बार हम इसे जीतने में सफल होंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी और नेताओं ने कभी भी कीचड़ उछालने या गाली-गलौज की राजनीति नहीं की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल सकारात्मक चीजों और दिल्ली तथा पंजाब में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात की, जहां आप सत्ता में है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख