कांग्रेस ने गुजरात को बदनाम किया

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (18:42 IST)
भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने का ंग्रे स पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुजरात को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर कि उसने राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मौत का सौदागर बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने गुजरात में एक रैली में मोदी को बेईमान और मौत का सौदागर बताया था।

राजनाथसिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार राज्य की जनता के आत्मसम्मान को चोट कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के शासन में मुद्रा स्फीती लगातार बढ ़ रही है। अगर कोई चीज सस्ती है तो वह है मानव जीवन।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के शासनकाल में हुए कई आतंकवादी हमलों में देश के विभिन्न भागों में सै कड़ो ं जानें गईं। गुजरात में पिछले पाँच साल में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ क्योंकि भाजपा सरकार समस्या के प्रति सजग थी।

राम सेतु पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में यह हलफनामा भरकर लोगों की भावना पर चोट की कि भगवान राम का असतित्व साबित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कांग्रेस की यह कहकर भी आलोचना की कि वह सच्चर समिति की सिफारिशों को लागू कर धार्मिक आधार पर देश को बाँटने की कोशिश कर रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

गुलमर्ग हमले में 3 से 4 आतंकवादी शामिल, सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

हरियाणा मॉब लिंचिंग मामले में बड़ा खुलासा, प्रवासी मजदूर के घर नहीं था गोमांस

2023 में युद्धों में मौत की शिकार हुई महिलाओं की संख्या हुई दोगुनी, यूएन रिपोर्ट

प्रियंका बोलीं वायनाड की जनता से, जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी पहली यात्रा होगी, जन सेनानी के तौर पर नहीं

चक्रवात दाना से ओडिशा को कितना नुकसान?