वडोदरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (11:27 IST)
Bridge collapse in Vadodara: गुजरात के वडोदरा (Vadodara) जिले में एक नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में 2 और शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव (Gambhira village) के पास 4 दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए।ALSO READ: वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?
 
वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि बुधवार रात को नदी से 2 और शव बरामद होने के साथ पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस घटना में घायल हुए 5 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रात में मिले दोनों शवों की पहचान मेहराम हथिया (51) और विष्णु रावल (27) के रूप में हुई है।ALSO READ: गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत
 
पुल का एक स्लैब बुधवार सुबह करीब 7 बजे ढहा था : अधिकारियों के अनुसार मध्य गुजरात को राज्य के सौराष्ट्र से जोड़ने वाले गंभीरा-मुजपुर पुल का एक स्लैब बुधवार सुबह करीब 7 बजे ढह गया। जिससे पुल से गुजर रहे वाहन नदी में गिर गए। आनंद ने बताया कि बचाए गए 9 लोगों में से 5 घायल हैं और उनका वडोदरा के एसएसजी (सर सैयाजीराव जनरल) अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।ALSO READ: फिर मिली वडोदरा के स्कूल को बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने बताया इसे फर्जी
 
एक टीम उच्च स्तरीय जांच के लिए पहुंची : एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सड़क एवं भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उच्च स्तरीय जांच के लिए गुरुवार सुबह यहां पहुंची। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां नदी में खोज एवं बचाव अभियान संचालित कर रही हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया सहित विभिन्न अधिकारी गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया जबकि राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम रातभर यहां डेरा डाले रही।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

वोट चोरी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने दी चेतावनी, बोले- हमारी सरकार बनी तो निर्वाचन आयुक्तों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में कितनी हैं फोरेंसिक प्रयोगशालाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया यह बयान

Delhi : इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 1 अन्‍य जख्‍मी

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, जेलेंस्की से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

LIVE: ट्रंप से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की, क्‍या रूकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध

अगला लेख