Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gujarat: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से 3 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gujarat: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से 3 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नडियाद (गुजरात) , सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (11:36 IST)
poisonous drink: गुजरात (Gujarat) में खेड़ा जिले के नडियाद शहर में कथित तौर पर जहरीला पेय पदार्थ (poisonous drink) पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम को नडियाद के जवाहर नगर इलाके में 3 लोगों ने 'जीरा' नामक बोतलबंद पेय पदार्थ पीया जिसके बाद वह बीमार पड़ गए। पुलिस उपाधीक्षक वीआर वाजपेयी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि शाम 6.30 से 7 बजे के बीच तीनों लोगों को चक्कर आने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 8 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पता चला है कि कोई बोतलबंद पेय पदार्थ पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
 
अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है। नवंबर 2023 में खेड़ा जिले में एक किराने की दुकान पर बेचे गए आयुर्वेदिक सिरप पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस सिरप में मेथिल अल्कोहल था। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध है इसलिए यहां के लोग नशे के लिए ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने कहा तो माना नहीं, अब पुलिस ने खोली ट्रूडो की पोल, 9 साल में ड्रग्‍स से 50 हजार मौतें