गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से 3 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 जुलाई 2025 (11:03 IST)
Bridge collapses in Vadodara district: गुजरात के वडोदरा जिले (Gujarat's Vadodara district) में बुधवार सुबह एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कम से कम 4 वाहन (4 vehicles) नदी में जा गिरे। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अभियान अब भी जारी है। गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी 3 लोगों की मौत की पुष्‍टि करते हुए कहा कि बचाव कार्य जारी है।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के पास महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। हादसे में 2 ट्रक और 2 वैन समेत करीब 4 वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक 4 लोगों को बचाया है।

<

गुजरात में भारी बारिश के बीच ब्रिज टूटने की बड़ी घटना सामने आई है। आणंद और वडोदरा को आपस में जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह गिर गया। इसके चलते कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई#Gujarat #bridgecollapse #vadodara #gujaratbridgecollapse #Rain pic.twitter.com/KQXbF6eQvQ

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 9, 2025 >
<

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।

इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।

कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे… pic.twitter.com/4uZxnZDXE9

— Congress (@INCIndia) July 9, 2025 >ट्रैफिक रूट बदला गया : वडोदरा और आनंद को जोड़ने वाले इस पुल गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया। स्‍थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के पुलों की जांच शुरू कर दी है। आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। गौरतलब है कि यह पुल नेशनल हाईवे पर स्थित है और भारी ट्रैफिक वाला मार्ग माना जाता है। हादसे के बाद से क्षेत्र में यातायात बाधित है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

खुली भष्‍टाचार की पोल : कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया। इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं। कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ये हादसा 'गुजरात मॉडल' के नाम पर हुए जमकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : क्या PM मोदी और जिंनपिंग की मुलाकात में उठा टैरिफ का मुद्दा, MEA ने दिया बयान

Uttarakhand : उत्‍तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, CM धामी ने कहा- अलर्ट रहें अधिकारी

Bihar Election : कांग्रेस का आरोप- चुनाव आयोग को मिली 89 लाख शिकायतें, खारिज करते हुए क्या कहा

Weather Alert : IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने

अगला लेख