साइबर जालसाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (08:07 IST)
सूरत पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
623 बैंक खातों की मदद से ठिकाने लगाए 111 करोड़ रुपए 
आरोपियों के खिलाफ देशभर में 200 एफआईआर 
Gujarat crime news : गुजरात के सूरत जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को 111 करोड़ रुपए से अधिक की आपराधिक आय हस्तांतरित करने के लिए 623 बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपी एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थे, जो साइबर जालसाजों के साथ काम करता था। इन साइबर जालसाजों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) को अब तक 866 शिकायतें मिली हैं। इन अपराधियों के खिलाफ देश भर में 200 प्राथमिकियां दर्ज हैं।
 
सूरत पुलिस ने जून में साइबर अपराधियों को कमीशन लेकर ठगी का पैसा जमा करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
 
एक अन्य आरोपी हिरेन बरवालिया को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने वाली उड़ान में सवार होने की कोशिश कर रहा था। चार अन्य आरोपी मिलन वाघेला, केतन वेकारिया, दशरथ डंडालिया और जगदीश अजुदिया अब भी फरार हैं। इनमें से वाघेला और अजुदिया फिलहाल दुबई में हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जंग रुकवाने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर क्या बोले शशि थरूर

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

अगला लेख