Hanuman Chalisa

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है? गुरु पूर्णिमा के दिन क्या किया जाता है?

Webdunia
Guru Purnima 2023 
 
guru purnima 2023 : भारत भर में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023, दिन सोमवार को मनाई जा रही है। यह पर्व आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास, जो कि चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता थे, उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा (guru purnima) के दिन गुरु, ऋषि-मुनि, शिक्षक, गुरु पादुका पूजन, गुरु दर्शन आदि करने का महत्व है। 
 
भारत में एक से बड़े एक संत, महापुरुष और विद्वान हुए हैं। परंतु उनमें से चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता महर्षि वेद व्यास थे, अत: उनका पूजन गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाता है। तथा हमें वेदों का ज्ञान देने वाले व्यासजी ही हैं, अतः वे हमारे आदिगुरु हुए। इसीलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 
 
आइए जानते हैं क्या किया जाता है इस दिन- 
 
- आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन किया जाता है। 
 
- इस दिन महर्षि वेद व्यास की स्मृति हमारे मन ताजा बनाए रखने के लिए अपने गुरुओं की व्यासजी का अंश मानकर पाद-पूजा की जाती है।
 
- इस दिन गुरु पूजन करके उन्हें मिठाई, वस्त्र, दान-दक्षिणा आदि भेंट की जाती है। 
 
- गुरु पूर्णिमा पर व्यासजी द्वारा रचे हुए ग्रंथों का मनन करके उनके उपदेशों पर अमल किया जाता है। 

- गुरु पूर्णिमा पर गुरु चरणों में बैठकर उनकी कृपा प्राप्त की जाती है। 
 
- गुरुर्ब्रह्मा गुरुःर्विष्णु र्गुरुदेवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ पढ़ा जाता है। 
 
- इस दिन उज्ज्वल भविष्य प्रप्ति के लिए गुरु का आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है।
 
- गुरु पूर्णिमा पर गुरु/शिक्षक के अलावा माता-पिता, भाई-बहन तथा सभी बड़े-बुजुर्गों का पूजन करके उनसे भी आशीर्वाद लिया जाता है। 
 
- इस दिन खास मंत्रों तथा गुरु स्तुति करके गुरुओं का गुनगान किया जाता है। 

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जून, 2026)

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भानु सप्तमी की पौराणिक कथा

अगला लेख