Hanuman Chalisa

हनुमान जयंती के विशेष फलदायक टोटके

Webdunia
विभिन्न मतों के अनुसार हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाई जाती है। पहली चैत्र शुक्ल पूर्णिमा और दूसरी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन। वाल्मीकि रामायण के अनुसार हनुमान जी का जन्म कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हुआ था। इस दिन हनुमान जी का पूजन करके उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाया जाता है। 

 
पुराणों के अनुसार  स्वयं भगवान शिवजी ने माता अंजना के गर्भ से रुद्रावतार लिया था। इस दिन सुंदरकांड,हनुमान चालीसा, हनुमंत अष्टक व बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। 
 
हनुमान जयंती के टोटके विशेष फल प्रदान करते हैं। जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने वाले यह टोटके अवश्य आजमाएं- 

* हनुमान जयंती पर और बाद में साल में एक बार किसी मंगलवार को अपने खून का दान करने से आप हमेशा दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे।


 
* 'ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:' मंत्र का एक माला जाप हनुमान जयंती व मंगलवार को करना शुभ होता है। 

* 5 देसी घी के रोट का भोग हनुमान जयंती पर लगाने से दुश्मनों से मुक्ति मिलती है।

* व्यापार में वृद्धि के लिए हनुमान जयंती को सिंदूरी रंग का लंगोट हनुमानजी को पहनाइए। 

* हनुमान जयंती पर मंदिर की छत पर लाल झंडा लगाने से आकस्मिक संकटों से मुक्ति मिलती है। 

*  शक्ति बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, रामायण, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
* मानसिक रोगी की सेवा हनुमान जयंती के दिन और बाद में महीने में किसी भी एक मंगलवार को करने से आपका मानसिक तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: जाने से पहले जरूर करें ये 10 जरूरी तैयारियां, तभी रहेंगे सुरक्षित

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण