Biodata Maker

भाजपा नेता अनिल विज ने बताया, हरियाणा में AAP से क्यों नजदीकियां बढ़ा रही है कांग्रेस?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (07:29 IST)
Hariyana election 2024 : वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस के पास अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, इसलिए वह आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है। राज्य में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। ALSO READ: Haryana assembly polls 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच कहां फंस रहा है पेंच
 
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है, यही वजह है कि वे अब आप के साथ नजदीकी बढ़ा रहे हैं और पार्टी के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कल तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी नेता यह दावा कर रहे थे कि कांग्रेस के टिकट के लिए बहुत सारे दावेदार हैं। अब शायद वे पर्याप्त संख्या भी नहीं जुटा पा रहे हैं, इसलिए वे बाहर से समर्थन मांग रहे हैं। केवल कमजोर ही बाहरी समर्थन मांगता है।
 
कांग्रेस और आप के करीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों दल हरियाणा में गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
 
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं और दोनों पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर रही हैं। आप के सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 90 में से 10 सीट की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस सिर्फ सात सीटें देने को तैयार है।
 
दावा किया जा रहा है कि वरिष्ठ AAP नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल के बीच पहले ही दो दौर की बातचीत हो चुकी है और एक दो-दिन में वे दोबारा बैठक कर सकते हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

अगला लेख