Haryana election results 2024 : हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर EVM लेकर EC से की शिकायत, भूपिंदर बोले- सैनी ने कहा था सरकार बनाने की पूरी व्यवस्था

हरियाणा में कांग्रेस ने दी 7 सीटों से 20 लिखित शिकायतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (19:13 IST)
Haryana Assembly Election Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। एग्जिट पोल्स से उलट नतीजे आए। अब इसे लेकर चुनाव आयोग और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने आज चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें 7 सीटों से 20 लिखित शिकायतें मिली थीं। अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि जिन ईवीएम मशीनों के खिलाफ शिकायतें की गई हैं, उन्हें जांच पूरी होने तक सील कर दिया जाए। हमने चुनाव आयोग को सभी शिकायतों की जानकारी दी है। 
ALSO READ: हरियाणा चुनाव नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर क्या कहा EC ने
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कहा था कि हमने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और हम सरकार बनाएंगे। इसलिए चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM मशीनों की 99% बैटरी संदेह का कारण बन गईं हैं। हमने बहुत सारी विधानसभाओं में रिटर्निंग ऑफिसर से VVPAT की पर्चियों के मिलान की बात कही थी, जो नहीं की गईं। चुनाव आयोग को जनता के सामने इस बारे में बात रखनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 
<

हमने चुनाव आयोग को सभी शिकायतों की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कहा था कि हमने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और हम सरकार बनाएंगे।

इसलिए चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM मशीनों की 99% बैट्री संदेह का कारण बन गईं हैं।

हमने बहुत सारी विधानसभाओं में… pic.twitter.com/0y1GFZ4XMe

— Congress (@INCIndia) October 9, 2024 >
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का नतीजा बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला है।  सभी एजेंसियों के सर्वे में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन जो नतीजे आए, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। हरियाणा के कई जिलों से शिकायतें आई हैं कि EVM के साथ छेड़छाड़ हुई है और बहुत सारी जगहों पर काउंटिंग में देरी हुई है।  हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हरियाणा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने भाजपा को दी बढ़त?

कैसे हरियाणा में BJP के हाथ लगा जीत की जलेबी का स्‍वाद?

Haryana के 3 जिलों में EVM से जुड़ी शिकायतें मिलीं, Congress ने बताया लोकतंत्र की हार, Election Commission में शिकायत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?

चुनाव परिणाम के बाद महबूबा ने चेताया, जम्मू कश्मीर सरकार के मामलों में दखल न दे केंद्र सरकार

अगला लेख