Haryana Assembly Election 2023 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, सैनी लाडवा से, विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (20:20 IST)
Haryana Assembly Election 2023  BJP candidates first list  : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 67 प्रत्याशियों के नाम हैं।  इसमें बड़े नेताओं के परिवार के लोगों को ही टिकट दिया गया है।

अंबाला कैंट से अनिल विजय चुनाव मैदान में हैं। लाडवा सीट से लड़ेंगे सीएम सैनी चुनाव लड़ेंगे। अटैली से राव इन्द्रजीत सिंह की बेटी आरती और तोशाम से पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की बेटी को टिकट दिया गया है। मां और बेटी दोनों ने ही कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। किरण चौधरी को भाजपा ने राज्यसभा भेजा है।

भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के बाद यह सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। 
 
कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

अगला लेख