हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (00:19 IST)
हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की। इधर कांग्रेस ने भी 40 उम्मीदवारों की घोषणा की। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
ALSO READ: हरियाणा में रिश्तों की जंग, कहीं बहन-भाई तो कहीं दादा-पोते के बीच में दिखेगा ‍मुकाबला
भाजपा की लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ से टिकट नहीं दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की सूची के अनुसार, भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा है।
 
रामबिलास शर्मा को इस बात का एहसास था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट संभवत: नहीं देगी, इसलिए उन्होंने पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले ही इस निर्वाचन क्षेत्र से दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
<

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/XBFunqsZSl

— BJP (@BJP4India) September 11, 2024 >
भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा है, जबकि फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सिरसा का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गोपाल कांडा कर रहे हैं, जो भाजपा सहयोगी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख हैं।
 
भाजपा ने इससे पहले जारी दो सूचियों में 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इसने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें दो मंत्रियों का टिकट काट दिया गया और पेहोवा सीट से उम्मीदवार बदल दिया गया था। पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम थे जबकि दूसरी सूची में पेहोवा के नए उम्मीदवार सहित 21 उम्मीदवारों के नाम थे। 
 
 
आप से गठबंधन का क्या : इस बीच, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वैसे, कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से आप के साथ गठबंधन की संभावना को आधिकारिक रूप से खारिज नहीं किया गया है। कांग्रेस ने पंचकूला से चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्रप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। इनपुट भाषा
Show comments

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का