हड्ड‍ियों और दांतों को बनाना है मजबूत तो खूब खाएं खजूर, होंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

Webdunia
खजूर (date palm) ऐसे पौष्टिक गुणों का खजाना है जिसे किसी भी मौसम में खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। खासतौर से महिलाओं को तो इसी रोजाना ही थोड़ा-बहुत खाना चाहिए। आइए, जानते हैं कि खजूर को डाइट में शामिल करने से सेहत को कौन से बेहतरीन 10 फायदे होते हैं -
 
1 कई तरह के अमीनो एसिड से भरपूर खजूर घुलनशील और अघुलनशील फाइबर्स का खजाना है, जो न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके पाचनतंत्र को मजबूत कर उसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी सहायक है।
 
2 इसमें पाया जाने वाला पोटेशि‍यम भोजन को अच्छी तर‍ह से पचाने में मदद करता है, और डायरिया जैसी समस्या होने पर खजूर का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
 
3 गभर्वती महिलाओं में एनिमिया होने पर यह कारगर है। इसमें कैल्शि‍यम के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो न केवल शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को आवश्यक उर्जा भी प्रदान करता है।
 
4 मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन बी 5, विटामिन बी 3 और सेलेनियम से भरपूर होने के कारण यह हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है, और आंतों में होने वाले संक्रमण से बचाता है।
 
5 जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ मात्रा में खजूर का सेवन करने से लाभ होता है। इससे कैल्शियम की कमी भी पूरी हो जाती है।
 
6 कब्ज की समस्या होने पर भी खजूर काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए खजूर को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर खाएं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कब्जियत से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
 
7 दिल और दिमाग दोनों के ही लिए खजूर काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही दिमाग को सक्रिय रखता है और दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
 
8 खजूर में प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है, जो ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज के रूप में होती है। यह शरीर में उर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। दिन में इसका प्रयोग आपको उर्जावान बनाए रखने में सहायक है।
 
9 आंखों के लिए खजूर बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍व भरपूर मात्रा पाए जाते हैं, जो कि रतौंधी एवं आंखों की अन्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
 
10 सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी खजूर का इस्तेमाल होता है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीसकर फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में लाभ होता है।

सम्बंधित जानकारी

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

क्यों रात में बुझा दी जाती है ताजमहल की लाइट, रहस्य जाकर दंग रह जाएंगे

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

चीन ने तिब्बत हड़प लिया, दुनिया ने भुला दिया, चीन के जुल्म सहने को मजबूर हैं तिब्बती

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

वॉक करते समय दिखने वाले इन संकेतों को ना करें नजर अंदाज, बैड कोलेस्ट्रॉल के हो सकते हैं लक्षण

अगला लेख