गुस्सा कम करता है गुलकंद, जानिए 10 लाभ, गर्मियों में जरूर खाएं

Webdunia
गुलकंद गुलाब से बनता है। इसे बनाने के लिए सौंफ और मिश्री का प्रयोग किया जाता है। दरअसल, इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह मिश्री और गुलाब की पत्तियों से ही बनता है। इसलिए भी इसकी तासीर ठंडी होती है। और गर्मी में इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गर्मी में गुलकंद खाने के 10 बेमिसाल फायदे -

1. गुलकंद शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है।

2 गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। बस एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।

3 कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है। रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है।

4 आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्टिवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा।

5 मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। वहीं थकान और ऊर्जा में कमी होने पर भी गुलकंद लाभदायक साबित होगा।

6. गर्मी में अगर आप पसीने से परेशान हो गए है तो गुलकंद का सेवन करें। इससे पसीना आने की समस्या से निजात मिलेगी।

7. गुलकंद का सेवन करने से कमजोरी, तनाव और थकान भी दूर होती है। साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करता है।

8. लू से बचाने में काफी मददगार है गुलकंद।

9.गुलकंद बॉडी से विषैले पदार्थ को बाहर निकालकर खून को साफ करता है।

10. गर्मी में नाक से खून आता है तो गुलकंद का सेवन करें आराम मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?

अगला लेख