संतरे के फायदे तो बहुत सुने होंगे, अब इन्हें ज्यादा खाने के नुकसान भी जानिए

Webdunia
गर्मी आते ही संतरों का मौसम भी आ जाता है, संतरे और उनका जूस तपती गर्मी में लाजवाब लगते है। वैसे तो संतरे का सेवन किसी भी रूप में करना सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर संतरे का सेवन गलत समय पर किया जाए या उन्हें जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए, तो ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं, संतरे किस तरह शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं -
 
1 जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। दांतों पर इनेमल की परत होती है जो उनकी सुरक्षा करती है। लेकिन संतरे में एसिड मौजूद होते है जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर रिएक्शन करने लगते है। जो दांतों के लिए हानिकारक होता है।
 
2 माना जाता है कि संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है। संतरे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी होती है जो भूख भी बढ़ा सकती है और ज्यादा खाने से आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
 
3 वैसे तो संतरे में विटामिन सी के अलावा कई पौष्टिक तत्व होते है जैसे विटामिन ए, बी कॉप्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमिनो एसिड आदि, जो सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है, लेकिन संतरे को सही समय पर खाना जरूरी है। संतरे को कभी भी एकदम सुबह और रात में नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि संतरे को हमेशा दिन में ही खाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

सभी देखें

नवीनतम

विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस 2025: डायबिटीज से बचना चाहते हैं? इन 7 आदतों को आज ही अपनाएं

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

बाल कविता: मैं और मेरी दुनिया

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

रिश्तों की मशीनों में उलझी युवा पीढ़ी, युवाओं को रूकने की नहीं, रुक रुककर जीने की है जरूरत

अगला लेख