Health Food Tips : मूली के साथ ये 3 चीजें भूलकर भी नहीं खाएं, हो सकती है सांस की समस्या

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (14:03 IST)
सर्दी में मूली का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसे सर्दी-खांसी में आराम मिलता है। इसका सेवन दिन में ही करना चाहिए। इसका सेवन करने से किडनी, लंग्‍स, पथरी, खून की कमी, पीलिया जैसी बीमारी में राहत मिलती है। कच्ची मूली का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके सेवन से बहुत सारे लाभ होते हैं किंतु आयुर्वेद के हिसाब से कुछ चीजों का सेवन मूली के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। उसके लिए मनाही होती है। कई बार खाने के गलत कॉम्बिनेशन से एलर्जी, गंभीर किस्म की बीमारी हो सकती है। तो आइए जानते हैं मूली के साथ क्‍या नहीं खाना चाहिए -

- दूध - मूली और दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे चर्म रोग की आशंका बढ़ जाती है। मूली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करें। या दूध के बाद मूली का सेवन नहीं करें। ऐसा करने से बॉडी पर ठंडे गरम का असर पड़ता है। मूली गरम होती है और दूध ठंडा होता है। जिससे अपच की समस्या हो सकती है। पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। दूध के साथ भूलकर कभी भी अन्‍य नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

संतरा - मूली के साथ संतरे का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे सेहत को गंभीर रूप से नुकसान होता है। एक साथ सेवन करने से पेट की समस्या तो पैदा होती है अन्‍य बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। दोनों का एक साथ सेवन करने को विष के समान माना जाता है।

करेला - करेला भी सब्जी है और मूली भी। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करना वर्जित है। इन दोनों के प्राकृतिक तत्व एक-दूसरे से अलग-अलग है। जिससे आपके शरीर  पर बुरा असर हो सकता है। साथ में सेवन करने से आपको सांस की समस्या भी हो सकती है। साथ ही दिल के मरीज है तो यह और भी अधिक खतरा पैदा कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?

अगला लेख