आपको तेजी से बूढ़ा कर रही हैं ये 5 आदतें, आज से कर लें बदलाव

Webdunia
बदलती लाइफस्‍टाइल में बेपरवाह होकर कई सारी ऐसी आदतें अपना रहे हैं जो उन्हें वक्त से पहले बूढ़ा बना रही है। अगर समय से पहले उन आदतों पर काबू नहीं पाया गया तो वह बूढ़ा करने के साथ आपको बीमार भी कर देगी। आइए जानते हैं कौन सी है वे 5 आदतें जो आपको समय रहते सुधार लेना चाहिए। ताकि जवानी के दिन में बुढ़ापे जैसे नजर नहीं आए-

1.स्मोकिंग और ड्रिंकिंग - युवाओं की लाइफस्टाइल का ट्रेंड बन चुका स्मोकिंग और ड्रिंकिंग बहुत कम समय में शरीर में बुरा असर पड़ने लगता है। तनाव से बचने के लिए अक्सर युवा वर्ग दिन में स्मोकिंग और रात में ड्रिंकिंग करते हैं। इनका हद से अधिक सेवन करने पर मौत भी हो जाती है। लेकिन इससे पहले आपके अंगों को प्रभावित करता है। लीवर और  फेफड़ों पर इसका असर सबसे पहले होता है। इसके बाद दिमाग पर असर पड़ने लगता है। वजन भी तेजी से बढ़ता है।  साथ ही अधिक स्मोकिंग से होंठों का कालापन बढ़ने लगता हैं, बाल झड़ने लगते हैं तो चेहरे पर झुर्रियों नजर आने लगती है।

2.इन एक्टिव रहना - जी हां, अगर आप सिर्फ बैठे हो। किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी नहीं करेंगे। तो इसका असर आपके साइकोलॉजिकल, फिजिकल और बायोलॉजिकल तीनों तरह से रहेगा। सिर्फ बैठे रहने से इंसान हद से अधिक आलसी बन जाता है। वजन दिन पर दिन बढ़ता जाता है। साथ ही बीमारियां आपको धीरे-धीरे घेरने लगती है। बॉडी का शेप पूरी तरह से बिगड़ जाता है।

3. खराब खाने की आदत - जी हां, देखा जाए तो 21वीं सदी में सोडा, वसा युक्त फूड, प्रोसेस्‍ड फूड और पैकेज्‍ड फूड का सेवन तेजी से बढ़ गया है। युवाओं में सबसे अधिक इसी प्रकार के फूड पसंद किए जाते हैं। उन्हें भोजन कम और फास्‍ट फूड ज्यादा पसंद आता है। इसके सेवन से युवा वर्ग में लड़के और लड़कियां बीमारियों का शिकार हो रहे है। लड़कियों में पीरियड्स  अनियमितता की समस्या, पीसीओएस की समस्या, लंबे वक्त तक टाइम रहता, मोटापा बढ़ना, डाइटिंग करने पर भी समस्या जस की तस बने रहना। वहीं लड़कों में बदहजमी की समस्या, पेट का बाहर निकलना, अनफिट रहना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।



4. अपर्याप्त नींद - अपर्याप्त नींद का तनाव से गहरा नाता है। नींद कम होने पर दिनभर आलस बना रहता है, आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाना, बाल झड़ना, याददाश्त पर असर पड़ना, सोचने की शक्ति कम होना। यह सभी लक्षण कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं। अधिक समय  तक देर तक नहीं सोने पर दिनचर्या पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने लगता है। साथ ही आपके चेहरे की चमक खत्म हो जाती है। और आंखों के पास झुर्रियां दिखने लगती है।

5. तनाव - तनाव में इंसान की रंगत पूरी तरह से उड़ जाती है। किसी भी बात पर अधिक चिंतन-मनन करने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। किसी भी काम में एकाग्रता खत्म हो जाती है। ना गम ना खुशी किसी भी चीज का अनुभव नहीं होता है। इसलिए हद से अधिक तनाव नहीं पाले।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख